डेविड वॉर्नर पर भारी पड़ी हीरोपंती, आउट नहीं होने के बाद भी लौटना पड़ा पवेलियन

Updated on 25-09-2023 01:57 PM
इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला गया। इस मैच में भारत ने DLS के आधार पर 99 रनों से अपने नाम कर लिया। छोटे मैदान पर पहले खेलते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 400 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इसके बाद दूसरे ही ओवर में कंगारूओं के दो बल्लेबाज आउट हो गए। मध्यक्रम में रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लेकर भारत की जीत पक्की कर दी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और भारत के अश्विन के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

राइट हैंडर बने डेविड वॉर्नर

हम सभी को पता है कि डेविड वॉर्नर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। लेकिन अश्विन के ऑफ स्पिनर को टैकल करने के लिए उन्होंने दाहिने हाथ से बैटिंग शुरू कर दी। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 13वें ओवर में उन्होंने दाहिने हाथ से खेलते हुए अश्विन को चौका मारा। फिर एक रन ले लिया। 15वें ओवर में भी वॉर्नर ने दाहिने हाथ से ही अश्विन के खिलाफ बैटिंग की। लेकिन इस बार उन्होंने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की। इस कोशिश में उनका बैलेंस बिगड़ा और वॉर्नर गिर गए।


आउट नहीं थे वॉर्नर

रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में गेंद अश्विन की कैरम बॉल डेविड वॉर्नर के पैर पर जाकर लगी। अंपायर ने उन्हें विकेट के सामने माना और आउट करार दे दिया। वॉर्नर ने अपने साथी से डीआरएस के लिए पूछा लेकिन मना किए जाने पर वापस चले गए। हालांकि गेंद उनके बल्ले पर लगने के बाद उनके पैड पर लगी थी। वॉर्नर शॉट खेलने में इस तरह गिरे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि गेंद बल्ले पर लगी भी है या नहीं। इसलिए अश्विन को उनका विकेट मिल गया।


सीरीज में भारत को अजेय बढ़त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले मोहाली में खेले गए मुकाबले को टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता था। सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंब को राजकोट में खेला जाएगा। उस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत सभी प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.