गौहर महल में हेरिटेज फेस्टिवल सीजन 5 शुरू हुआ:150 साल पुराना परी बजारा लगाया गया

Updated on 17-01-2025 12:23 PM

भोपाल के गौहर महल में गुरुवार को बेगम ऑफ भोपाल क्लब का हेरिटेज फेस्टिवल सीजन 5 शुरू हो चुका है। फेस्टिवल में भोपाली संस्कृति को दिखाने वाला परी बाजार लगाया गया है।

इसके साथ ही नृत्य, संगीत और टॉक शो जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। फेस्टिवल के पहले दिन जनजातीय नृत्य, टॉक शो, किस्से अनकहे और शाम-ए-कलाम जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि यह फेस्टिवल मातृ शक्ति को दिखाने वाला है। परी बाजार लगभग 150 साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे नवीनीकरण के बाद फिर से पेश किया गया है। यह फेस्टिवल 19 जनवरी तक जारी रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने परी बाजार का भ्रमण किया

फेस्टिवल के पहले दिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परी बाजार का भ्रमण किया। साथ ही सूफी संगीत कार्यक्रम शाम-ए-कलाम का लुत्फ उठाया।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- ऐसे कार्यक्रम भविष्य की पीढ़ी को सिखाने वाले है

अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य की पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत बताने और कुछ सिखाने वाले है। इनके समय - समय पर आयोजन से मन आनंद से भर जाता है।

पारंपरिक पोशाक और व्यंजन के करीब 65 स्टॉल्स लगाए गए

कार्यक्रम की आयोजक रखशां शमीम ने बताया कि इस बार थीम सरगम ए गोंड है, जो मध्य प्रदेश की मशहूर सांस्कृतिक चित्रकला है। कार्यक्रम में भोपाली संस्कृति की झलक देखी जा रही है। वहीं, परी बाजार में पारंपरिक पोशाक और व्यंजन के करीब 65 स्टॉल्स लगाए गए है।

यह स्टॉल्स राज्य समेत देश के कई कोनों से भी लगाए गए है। इनमें महिला बाल विकास, मध्य प्रदेश टूरिज्म, ट्राइबल और वेलफेयर मिनिस्ट्री स्टॉल्स भी लगे है।

बच्चे बोले- क्ले आर्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम पसंद आए

इस दौरान कार्यक्रम में आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। क्लास 6वीं में पढ़ने वाली हिमा परवेश ने बताया कि उसे इस कार्यक्रम से भोपाल की संस्कृति जानने को मिली।

वहीं, बाल भवन स्कूल में पढ़ने वाली हरीम ने बताया कि उसे यहां क्ले आर्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत पसंद आया।

भोपाल की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखना कार्यक्रम का लक्ष्य

कार्यक्रम के बारे में क्लब की वाइस प्रेसिडेंट बीनू धीर ने बताया कि कार्यक्रम का लक्ष्य भोपाल की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखना है। ताकि हमारी भविष्य की पीढ़ी इसे अपना सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.