इधर ब्रेट ली-जहीर खान ने दिया मंत्र उधर अर्जुन तेंदुलकर ने कर दिया बवाल, तूफानी रफ्तार से हार्दिक पंड्या का किया वेलकम

Updated on 26-04-2023 07:21 PM
अहमदाबाद: पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर के एक ओवर में जब 31 रन पड़े तो ढेरों क्रिकेट फैंस यह कहने लगे कि उनमें वो बात नहीं, जो होनी चाहिए। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं तो क्रिकेट एक्सपर्ट कॉमेंट्री के दौरान बहुत खुलकर अपनी राय नहीं रखते। कई बार बात करते-करते टॉपिक को अधूरा छोड़ देते हैं। जहीर खान और ब्रेट ली इस मामले में थोड़ा अलग नजर आए। उन्होंने न केवल अपने दोस्त के बेटे की कमियों पर बात की, बल्कि यह भी सुझाव भी दिए।

जहीर खान और बेट ली ने कमियां गिनाते हुए दिए थे अर्जुन तेंदुलकर को सुझाव


जहीर का कहना था कि उन्हें अपना एक्शन थोड़ा सुधारना होगा और रनअप को लेकर भी उन्होंने सुझाव दिए। दूसरी ओर, ब्रेट एक अलग मूड में दिखे। उन्होंने कहा कि अर्जुन को कान बंद कर लेना चाहिए, बिल्कुल अपने पिता की तरह। कौन क्या कह रहा है यह बहुत मायने नहीं रखता है। यह टी-20 का फॉर्मेट है यहां बल्लेबाज बैट लेकर आता है, गेंदबाज गेंद। गेंदबाज को रन पड़ते हैं तो बल्लेबाज आउट भी होता है। हर किसी का दिन होता है।

ब्रेट ली ने कहा था- अर्जुन 140 kph आसानी से फेंक सकते हैं


उन्होंने आगे कहा- ऐसे ही अर्जुन का वह नॉर्मल ओवर था, जिसमें रन पड़े। यह किसी को साथ भी हो सकता है। अर्जुन को नए मैच का नए तरीके से शुरुआत करनी चाहिए। वह अपनी स्पीड को 140 kph तक ले जा सकते हैं। दरअसल, अर्जुन के एक ओवर में 31 रन गए थे और उसके बाद जो भी गेंदबाज आए पंजाब के बल्लेबाजों ने सभी की खबर ली। खासकर सैम करन ने विध्वंसक फिफ्टी जड़ दी। अधिकतर का मानना था कि अर्जुन के ओवर की वजह से पंजाब हावी हो गई थी।

अर्जुन तेंदुलकर ने बढ़ाई स्पीड, पहले साहा को किया हैरान


खैर, गुजरात टाइटंस के खिलाफ जब अर्जुन को पहला ओवर दिया गया तो उन्होंने लाइन लेंथ के साथ-साथ स्पीड को भी ध्यान में रखा। पहले तीन मैचों में 126-128 के आस-पास गेंद की रफ्तार रखने वाले अर्जुन ने ओवर की दूसरी ही गेंद साहा को 133.7 kph की, जबकि तीसरी गेंद 135 kph रफ्तार से डाली। इस ओवर में 4 रन बने। इसके बाद तीसरा ओवर जब करने आए तो एक तीखी गेंद पर रिद्धिमान साहा को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। इस गेंद की रफ्तार चतुराई से कम (29.1 kph) किया था।

फिर हार्दिक पंड्या की भी उसी अंदाज में किया वेलकम


साहा के आउट होने के बाद जब हार्दिक पंड्या मैदान पर उतरे तो अर्जुन ने उनका स्वागत 133kph की रफ्तार वाली गेंद से किया। अगली गेंद भी 130 प्लस (130.3kph) थी। अक्सर मैदान पर उतरने के बाद बड़ी-बड़ी हिट लगाने के लिए मशहूर हार्दिक यहां बड़े संभलकर खेलते दिखे। खैर, इस मैच में अर्जुन ने दो ओवरों में 9 रन खर्च किए, जबकि कोई भी बल्लेबाज उन्हें बाउंड्री के बाहर नहीं मार सका। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने वाइड भी नहीं की। बैटिंग के दौरान उनके बल्ले से एक छक्का भी देखने को मिला। हालांकि, यह मैच मुंबई हार गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.