इधर बेबिका धुर्वे के पापा ने की एल्विश के शादी की भविष्यवाणी, उधर घर पर हो गई 75 लाख की चोरी

Updated on 02-08-2023 02:12 PM
बेबिका धुर्वे के पिता जनार्दन, जो कि जाने-माने ज्योतिषी हैं। वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आए। बीबी होटल वाले टास्क में वह घर में एंटर हुए। उन्होंने सभी घरवालों से बात की। आशीर्वाद दिया। साथ ही उनका हाथ और माथा देख भविष्यवाणी भी की। इस क्रम में एल्विश यादव और मनीषा रानी से फ्यूचर के बारे में भी कई शॉकिंग दावे किए, जिसे सुनने के बाद कुछ हंस पड़े तो कुछ हैरान रह गए। ऐसा क्या कहा, आइए बताते हैं।

Bigg Boss OTT 2 में जनार्दन पंडित आए। उनका अच्छे से स्वागत सत्कार हुआ। इसके बाद मनीषा रानी के बारे में बेबिका धुर्वे के पापा ने भविष्यवाणी की। उन्होंने उनके मां-पापा का नाम और जन्म स्थान पूछा और फिर बताया, 'बचपन से बहुत जिद्दी, हट्टी स्वाभिमानी है। किसी के आधीन नहीं रहने वाली हो। तुझे 17-18 वर्ष से ही पढ़ाई की अवस्था से ही तुझे काम करने की लगन है। महाने की हजार, 2 हजार की भी जॉब करना है। घर और पिता का ध्यान दिया है। शादी का योग 2024 में है। इच्छा जैसा बालक मिलेगा। भयंकर खुश रखेगा। पति तेरा आज्ञाकारी होगा। तू मारेगी तो वो बर्दाश्त करेगा। भविष्य तेरा बहुत उज्जवल है। तेरे चेहरे पर सरस्वती-लक्ष्मी है। और सदा सुखी रहने का लक्षण है, चिंता की बात नहीं है।'

एल्विश यादव की कब होगी शादी?

जनार्दन पंडित ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एल्विश यादव का हाथ देखकर कहा, '28-29 की उम्र से तू बहुत धार्मिक बनेगा। संत-साधू नहीं, गृहस्थ आश्रम में रहेगा। पूजा-पाठ ज्यादा करेगा। तेरी लाइफ में बहुत परिवर्तन आएगा। गुलामी या किसी के यहां नौकरी करने का लक्षण नहीं रहेगा तेरा। स्वतंत्र बिजनेस और बिजनेस में भी कीर्तिशाली। 45 की उम्र तक तेरा बहुत नाम होगा। चैरिटी करेगा। भगवान तुझे लक्ष्मी भी भरपूर देगी। तेरा परिवर्तन योग आएगा। तेरा कला क्षेत्र में ही भाग्य है। राजनीति में अभी नहीं। 36 की उम्र के बाद। 47 तक में तेरा राजनीति में बहुत नाम होगा। तेरी 30 साल में शादी हो जाएगी। वैवाहिक जीवन अच्छा होगा। पत्नी संस्कारी होगी और तुम दोनों एक दोस्त की तरह रहोगे। सपोर्ट मिलेगा।'

एल्विश यादव के घर हुई चोरी

वहीं, एल्विश यादव के घर पर लाखों की चोरी भी हो गई। यूट्यूबर के चैनल पर डेली व्लॉग में उनके पिता ने बताया कि नया घर जो बन रहा है, वहां से चोरों ने उनके घर से काफी सामान चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि वो बिग बॉस में गए और इधर रात में लोहे की प्लेट लेकर चोर चले गए। साथ ही एल्विश के पापा की कार, जो कि सड़क पर खड़ी थी, उसको भी किसी ने ऐसी टक्कर मारी है, जिससे उसमें काफी डेंट आया है और पीछे की लाइट भी बुरी तरह से टूट गई है। एल्विश के पापा ने बताया 75 रुपये का चूना लग चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.