हेपेटाइटिस से बचाव ही सबसे बेहतर उपचार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 28-07-2023 06:31 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि हेपेटाइटिस से बचाव ही इस बीमारी का सबसे अच्छा इलाज है। हेपेटाइटिस से बचाव के लिये शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नि:शुल्क टीकाकरण किया जाता है। मंत्री डॉ. चौधरी वर्ल्ड हेपेटाइटिस-डे पर के.एन. काटजू अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी से सुरक्षा के लिये जागरूकता और जाँच शिविर को संबोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि हेपेटाइटिस-बी संक्रमित माँ से गर्भस्थ शिशु में पहुँचने की संभावना होती है। इसलिये गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस-बी की जाँच अनिवार्य रूप से की जा रही है। माँ के संक्रमित होने पर बच्चे को एच.बी. इम्यूनोग्लोबिन लगाई जाती है। स्वास्थ्य संस्थाओं में ट्रिपल टेस्टिंग शुरू की गई है। बच्चों को इस संक्रमण से बचाने के लिये जन्म के समय हेपेटाइटिस का टीका लगाया जाता है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में हेपेटाइटिस की जाँच और उपचार नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

वरिष्ठ गेस्ट्रोएण्ट्रोलॉजिस्ट एण्ड हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. संजय कुमार और डॉ. सारांश जैन ने हेपेटाइटिस-बी के लक्षण और बचाव के उपाय सहित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस-बी का संक्रमण, असुरक्षित इंजेक्शन, संक्रमित खून, गोदना, नाक अथवा कान को छेदने में संक्रमित सुई के इस्तेमाल आदि से फैल सकता है। हेपेटाइटिस-ए और ई का संक्रमण दूषित खाने से होता है। हेपेटाइटिस-सी का प्रसार संक्रमित रक्त से होता है।

हेपेटाइटिस-बी के मरीजों में वर्षों तक कोई लक्षण प्रगट नहीं होते। हेपेटाइटिस-बी होने पर शरीर में दर्द, पीलिया, पेट में पानी भर जाना, लीवर में दर्द होना, खून की उल्टियाँ होना, भूख न लगना, पेट में सूजन आना जैसे लक्षण हो सकते हैं। क्रॉनिक हेपेटाइटिस की स्थिति में लीवर सिरोसिस और लीवर कैंसर जैसी गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं। कार्यक्रम में ओएसटी सेंटर से उपचारित व्यक्तियों ने अनुभव साझा किये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक हेपेटाइटिस-सी का उन्मूलन करना है। साथ ही हेपेटाइटिस-बी और सी से संबंधित लोगों की स्वास्थ्य जटिलताओं और मृत्यु दर को कम करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.