हैलो... मैच फिक्स करना है, इस दागी क्रिकेटर पर कसा शिकंजा, बोलिंग एक्शन के लिए भी लग चुका बैन

Updated on 14-08-2023 06:03 PM
कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सचित्रा सेनानायके को सोमवार को यहां की एक स्थानीय अदालत ने विदेश की यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया क्योंकि उन पर मैच फिक्स करने का आरोप लगा है। सेनानायके (38 वर्ष) ने 2012 और 2016 के बीच एक टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन पर 2020 लंका प्रीमियर लीग के मैच फिक्स करने की कोशिश करने का आरोप लगा है, उन्होंने कथित रूप से दो खिलाड़ियों को टेलीफोन पर मैच फिक्स करने के लिए प्रलोभन दिया था।

कोलंबो की 'चीफ मजिस्ट्रेट' अदालत ने आव्रजन और उत्प्रवासक महानियंत्रक को सेनानायके पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया जो तीन महीने के लिए प्रभावी होगा। अटार्नी जनरल के विभाग को अदालत का यह आदेश मिला। अदालत को बताया गया कि अटार्नी जनरल को खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई से पूर्व ऑफ स्पिनर के खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने का निर्देश मिला है।

बोलिंग एक्शन के चलते भी हुए थे बैन
श्रीलंका के इस ऑफ स्पिनर पर आईसीसी ने साल 2014 मई में इंग्लैंड दौरे के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए प्रतिबंध लगाया था। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा था कि यह प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू होगा। यह टेस्ट इग्लैंड में कार्डिफ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के कार्डिफ खेल स्कूल ने किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि सचित्रा का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया। लॉर्ड्स में खेले गए चौथे वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान उन्होंने कुछ गेंदें करते समय अपनी कोहनी 15 डिग्री से अधिक मोड़ी थी। उस वनडे सीरीज में सेनानायके सबसे किफायती गेंदबाजी साबित हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.