मेरा हाथ पकड़ा, फिर पीठ पर चाकू मारा...:​​​​​​​छात्रा बोली- मनचले ने कहा- बात नहीं करेगी तो मार डालूंगा

Updated on 13-12-2022 05:05 PM
बलपुर में कोचिंग से लौट रही छात्रा को चाकू मारने वाला मनचला जेल में है। घायल छात्रा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। हमले के बाद छात्रा दहशत में है। पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने छात्रा की बहादुरी को सलाम किया है। उन्होंने छात्रा को पुरस्कृत करने की बात कही है।

छात्रा की जुबानी, हमले की कहानी...

मैं 10वीं में पढ़ती हूं। विक्रम केवट द्वारका नगर मोहल्ले में ही रहता है। वह एक महीने से मुझे परेशान कर रहा था। जब भी मैं घर से कोचिंग के लिए निकलती, तो गाड़ी से वह मेरे आगे-पीछे होता। मैं इग्नोर करती रही। कुछ दिन तक तो पीछा किया, फिर बाद में रास्ता रोककर बात करने के लिए कहता था। फिर भी मैंने उसकी हर बात को इग्नोर किया। फिर तो उसने हद कर दी। वह मुझे रास्ते में रोककर धमकी देने लगा। कहने लगा- अगर तूने मुझसे बात नहीं की, तो तुझे जान से मार डालूंगा।

7 दिसंबर को भी सुबह मैं कोचिंग से घर जा रही थी। मैं बरऊ मोहल्ला पहुंची ही थी कि विक्रम अपने साथी के साथ गाड़ी से आया। उसने मेरा हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश की। छेड़छाड़ भी की। मैंने बात करने को मना किया। मैं पुलिया की ओर जाने लगी, तो पीछे से आकर पीठ पर चाकू से वार कर दिया। जब तक मैं संभलती, तब तक कंधे पर भी चाकू मार दिया।

इस बीच मैंने खुद को बचाने के लिए उल्टे हाथ से चाकू भी पकड़ लिया, पर तब तक मैं बुरी तरह से घायल हो चुकी थी। मैं खून से लथपथ थी। मेरी चीख सुनकर कुछ लोग आ गए। इसके बाद मुझे होश नहीं कि क्या हुआ। मैं बेहोश हो गई। जब होश आया, तो अस्पताल में थी।

छात्रा की हालत खतरे से बाहर
घमापुर में रहने वाली वाली छात्रा फिलहाल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। आरोपी ने उसके सीने, गले, कंधे और हाथ पर चार वार किए थे। हालांकि, छात्रा ने मनचले का सामना बहादुरी से किया। लोगों ने भी छात्रा के साहस की तारीफ की है।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात

छात्रा को चाकू मारने की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने छात्रा से बात करने की कोशिश की। छात्रा मना करते हुए आगे चल देती है। आरोपी उसका पीछा करता है और फिर उसे चाकू मार देता है। इसके बाद आरोपी भाग जाता है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ जाते हैं।

पुलिस की लापरवाही भी सामने आई

घटनाक्रम को लेकर घमापुर थाना पुलिस की भी लापरवाही सामने आई है। घटना 7 दिसंबर की थी। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में एक्शन नहीं लिया। 9 दिसंबर को जब सीसीटीवी वीडियो सामने आया, तब जाकर आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी विक्रम केवट को मदन महल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया था कि आरोपी भागने की फिराक में था।

पूर्व मंत्री ने छात्रा के साहस को किया सलाम

पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने छात्रा की बहादुरी को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बहादुर बच्ची ने मनचले का सामना किया, घायल होने के बाद भी चाकू पकड़कर लड़ा, यह बहादुरी का काम है। पूर्व मंत्री ने कहा कि लगातार बच्चियों, महिलाओं पर हमले हो रहे हैं, पर सरकार की कानून व्यवस्था ठप है। कोई महिला, बच्ची खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बच्ची को पुरस्कृत किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.