मध्य प्रदेश में आज से फिर शुरू होगी तेज बारिश, कई इलाकों में बरस रहे बादल

Updated on 22-09-2025 01:37 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। वहीं, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ से लगे जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।रविवार को नरसिंहगढ़ में सर्वाधिक 7.5 मिमी वर्षा हुई। वहीं, उज्जैन में 7 मिमी, गुना में 5 मिमी, नर्मदापुरम में 4 मिमी, देवास में 3 मिमी, भोपाल में 2 मिमी, नरसिंहपुर में 1 मिमी, मंडला में 0.8 मिमी, बड़वानी और रीवा में 0.5 मिमी बारिश हुई। हालांकि, तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई और उमस ने लोगों को परेशान किया।

प्रदेश में नमी आने का सिलसिला और तेज होगा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में उत्तरी अंडमान सागर और उससे लगे म्यांमार तट पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके सोमवार तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार पर भी हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात सक्रिय है।

इस चक्रवात से एक द्रोणिका मध्य प्रदेश से होते हुए विदर्भ तक बनी हुई है। मौसम विज्ञानी का कहना है कि 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इससे प्रदेश में नमी आने का सिलसिला और तेज होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.