प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बरसात:भोपाल में 6 घंटे में 3 इंच बारिश, बड़े तालाब का जलस्तर पहली बार बढ़ा

Updated on 03-07-2025 11:48 AM

भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक तेज बारिश हुई। भोपाल में देर रात 2:30 बजे से सुबह 8:30 बजे तक लगातार 6 घंटे बारिश हुई, जिसमें 77 मिमी (करीब 3 इंच) पानी गिरा। यह जुलाई की पहली रात की बीते 26 वर्षों की सबसे भारी बारिश है।

मानसून की इस बरसात ने राजधानी के बड़े तालाब में भी जान फूंक दी। सीजन में पहली बार तालाब के जलस्तर में 0.45 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर 1658.55 फीट से बढ़कर 1658.90 फीट हो गया। पिछले कई दिनों से जलस्तर स्थिर था।

भदभदा डैम प्रभारी अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि यह इस सीजन की पहली बढ़त है। इधर, अरेरा हिल्स वेधशाला में 3.5 इंच से अधिक तो कोलार में 3 इंच से थोड़ा कम बारिश दर्ज की गई। शहर की आधिकारिक वर्षा 77 मिमी एयरपोर्ट वेधशाला में दर्ज की गई। वहीं प्रदेश की बात करें तो सिवनी में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश दर्ज की गई। गुना में 5 इंच तो ब्यावरा (राजगढ़) में 4 इंच बारिश हुई।

दो ट्रफ लाइनों और चक्रवात ने बढ़ाई नमी, बारिश थमेगी नहीं

दो ट्रफ लाइनों का दबाव मप्र पर बना है। एक रेखा सीधी-शिवपुरी से और दूसरी दक्षिण-पूर्व राजस्थान से होकर गुजर रही है। झारखंड के दक्षिणी हिस्से में बने चक्रवात के चलते भी वातावरण में नमी बढ़ी है। इसी कारण कई जिलों में भारी वर्षा हुई है। यह जारी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार, वर्ष 2000 से 2025 के बीच सिर्फ 7 बार ही पहली जुलाई की रात बारिश हुई है। इस बार की बारिश 26 साल में सबसे ज्यादा है।

3 सालों में ज्यादा बारिश

2025: 77 मिमी 2013: 22 मिमी 2009: 36 मिमी

अन्य वर्षों में 5 मिमी से कम या नहीं के बराबर

येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी... 

मौसम विभाग ने बताया है कि यह रुझान अगले तीन से चार दिन तक जारी रह सकता है। भोपाल सहित कई जिलों में येलो और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.