MP में 20 मार्च तक प्रदेश में तेज बारिश और ओले गिरने की आशंका

Updated on 16-03-2023 06:42 PM

मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मार्च की शुरुआत में पांच दिन तक तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी ने 20 से ज्यादा जिलों में गेहूं-चने और सरसों की फसलें बर्बाद कर दी थी। अब फिर से मौसम बदला है। 16 से 20 मार्च के बीच प्रदेशभर में तेज बारिश, ओले गिरने और तेज आंधी चलने की आशंका है। इस कारण शाजापुर, उज्जैन, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर समेत कई जिलों में किसान गेहूं की फसल पहले ही कटवाकर सुरक्षित रख रहे हैं।

यह प्रदेश में गेहूं उत्पादन के बड़े जिले हैं। शाजापुर के किसान शरद भंडावत ने बताया कि गेहूं अभी गीला है। इसके बावजूद कटवा लिया है, ताकि बारिश और ओले की वजह से फसल बर्बाद न हो। सतना जिले में ज्यादातर किसानों ने चना कटवाकर सुरक्षित रख लिया है। भिंड-मुरैना में सरसों की कटाई की जा रही है।

उधर, आज सुबह से राजधानी भोपाल में बादल हैं। हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। छिंदवाड़ा में रात से मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ पानी गिरा। अभी भी बादल हैं और बूंदाबांदी हो रही है।

आज पूरे प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि के भी आसार

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 16 मार्च से प्रदेशभर में बारिश का सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेशभर में बारिश होगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवा की रफ्तार सामान्य से दोगुनी रहेगी।

इसलिए बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में एक विक्षोभ सक्रिय है, जो काफी मजबूत है। इसी के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात साउथ-ईस्ट राजस्थान में 14 मार्च से बना हुआ है। इससे प्रदेश में बादल छा गए। 15 मार्च को भी बादल रहेगी। इंदौर, रीवा, जबलपुर और नर्मदापुरम में बारिश हो सकती है और आंधी चलने की संभावना भी है। 16 मार्च से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही है। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर रहेगा।

20 मार्च तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी के आसार

  • 16 और 17 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी होने के आसार है। यानि, प्रदेशभर में मौसम बदला सा रहेगा।
  • 18 और 19 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में मौसम बदला सा रहेगा। तेज आंधी और बिजली चमकने-गरजने की संभावना भी है।
  • 20 मार्च को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग के साथ नीमच-मंदसौर और भिंड जिले में मौसम का असर रहेगा।

बारिश के असर से 2.8 डिग्री तक लुढ़का पारा

प्रदेशभर में बिगड़े मौसम के मिजाज की वजह से दिन के तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, रात के तापमान में भी इतनी ही गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में पारे में बढ़ोतरी भी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.