विराट कोहली पर लगा भारी भरकम जुर्माना, धोनी की टीम के खिलाफ ये हरकत भारी पड़ी!

Updated on 18-04-2023 09:08 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2023 के एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों से हरा दिया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बैंगलोर की टीम 8 विकेट पर 218 रनों तक पहुंची। एक वक्त लग रहा था कि RCB इस लक्ष्य का पीछा सफलता से कर लेगी, लेकिन दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद वह चूक गई।

मैच के तत्काल बाद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली को बड़ा झटका लगा। उन पर आईपीएल ने मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। आईपीएल की ओर से बयान में कहा गया- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

बयान में आगे कहा- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सजा को कोहली ने स्वीकार कर लिया है। यह आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध रहा। बता दें कि आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला आखिरी होता है। माना जा रहा है कि विराट कोहली पर यह जुर्माना चेन्नई के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे के आउट होने का आक्रामक जश्न मनाने के लिए लगाया गया है।

दरअसल, शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए तूफानी अंदाज में 52 रन बनाए। पार्नेल की गेंद पर छक्का उड़ाने के चक्कर में वह सीमारेखा से कुछ इंच पहले मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट हो गए। इस पर विराट कोहली ने आक्रामक जश्न मनाया था। हालांकि, आईपीएल ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि कोहली ने कब यह अपराध किया। शिवम के अलावा चेन्नई के लिए डेवॉन कॉन्वे ने 45 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के के दम पर 83 और अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के के दम पर 37 रनों की पारी खेली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.