लू और भीषण गर्मी अभी नहीं करेगी परेशान, बारिश से मौसम रहेगा खुशनुमा, IMD का ताजा अपडेट पढ़ लीजिए

Updated on 09-05-2023 06:14 PM
नई दिल्ली: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम इस समय खुशनुमा बना हुआ है। देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हो रही बारिश इसकी बड़ी वजह है। यही कारण है कि मई के महीने में भी लोगों को भीषण गर्मी का शिकार नहीं होना पड़ रहा है। दोपहर में भी लोगों को लू का सामना नहीं करना पड़ा है। जहां इस महीने में लोगों के घरों में एसी और कूलर चालू हो जाते थे वहीं इस बार ऐसा कुछ नहीं है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों की भविष्यवाणी भी जारी कर दी है। आईएमडी की मानें तो अभी देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बरसात का यह आलम थमने वाला नहीं है। 8 से 13 मई तक आपको ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने दे दिया अगले 5 दिनों का अपडेट
आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग ने 8 से 13 मई तक का अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 मई से लेकर 13 मई तक उत्तर और दक्षिण के राज्यों में भारी बरसात के साथ ओले पड़ने की भी संभावना है। 9 मई की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बरसात की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम, त्रिपरा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
11 मई के बाद से सामान्य होने लगेगा मौसम
10 मई की यानी बुधवार की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल और अंडमान निकोबार द्वप समूह के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है। बाकी राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। 11 मई और 12 मई से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होना शुरू होगा। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि 15 मई तक लोग भीषण गर्मी के प्रकोप से बचे रहेंगे।भारत के इन राज्यों का भी हाल जान लीजिए
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली-हरियाणा और पंजाब, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में 9 से 12 मई तक मौसम समान्य रहेगा। इन 4 दिनों में किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसका मतलब इन राज्यों में आने वाले 4 दिनों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और ओले की कोई संभावना नहीं है।

तूफान मोचा की भी आहट
खुशनुमा मौसम के बीच मोचा तूफान की आहट डरा रही है। आईएमडी का कहना है कि यह आज यानी 9 मई को टकरा सकता है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मोचा तूफान के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि यह बांग्लादेश और म्यांमार के तट की ओर मुड़ सकता है और 11 मई को टकराए। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाला तूफान 11 मई के बाद दिशा बदल कर बांग्लादेश और म्यामांर की तरफ जा सकता है। इसलिए इसका landfall कहाँ होगा अभी स्पष्ट नहीं हैं। पश्चिम बंगाल को यह कितना प्रभावित करेगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह बांग्लादेश जाते समय तटीय इलाकों से कितनी दूर या कितनी पास रहता है। इसलिए तटीय इलाकों के लिए हवा और बारिश की चेतावनी जाहिर नहीं जारी की गई है। आज इसपर एक और अपडेट आने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.