अमेरिका के इस शहर में गर्मी ने तोड़ा 49 साल का रिकॉर्ड, 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

Updated on 22-07-2023 02:09 PM

वाशिंगटन: अमेरिका के एरिजोना प्रांत के फीनिक्स में गर्मी ने 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फीनिक्स के लोग लंबे समय से असमान्य गर्मी का सामना कर रहे हैं। फीनिक्स बीते कई दिनों से अमेरिका का सबसे गर्म महानगर बना हुआ है। गुरुवार को शहर के मौसम विज्ञान सेवा ने एक और तापमान रिकॉर्ड का ऐलान करते हुए कहा कि फीनिक्स हवाई अड्डे पर स्थापित थर्मामीटर ने 48 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। इतना तापमान इतिहास में केवल सात बार ही दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने फीनिक्स में लगातार चौथे दिन तापमान का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस हफ्ते का हर दिन पिछले दिन की तुलना में अधिक गर्म दर्ज किया गया है।

 

सबसे अधिक दिनों तक चरम गर्मी का भी रिकॉर्ड टूटा

फीनिक्स एज नेशनल वेदर सर्विस ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि आज दोपहर फीनिक्स में तापमान 119 फारेनहाइट (48.33 डिग्री सेल्सियस) की एक और रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की है। कृपया आज गर्मी से सुरक्षा को ध्यान में रखें क्योंकि हीटरिस्क प्रमुख से चरम स्तर पर बना हुआ है! उन्होंने बताया कि लगातार इतनी गर्मी बने रहने की अवधि ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक स्थानीय रेडियो स्टेशन के अनुसार, तापमान 20 दिनों से अधिक समय से 43 डिग्री से ऊपर है। पिछली बार ऐसा ही रिकॉर्ड 1974 में दर्ज किया गया था जब उच्च तापमान लगातार 18 दिनों तक रहा था।


सबसे कम 32 डिग्री सेल्सियस जा रहा तापमान

वेदर कंपनी के मौसम इतिहासकार क्रिस्टोफर बर्ट ने ब्रॉडकास्टर को बताया कि किसी अन्य प्रमुख अमेरिकी शहर में कम से कम 110 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंचने वाले दिनों की लंबी अवधि नहीं देखी गई है। फीनिक्स के निवासी भी स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने इतनी गर्मी पहले कभी नहीं झेली है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिनों से गर्मी से कोई राहत नहीं है। रात के वक्त भी तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जा रहा है। असामान्य गर्मी के कारण शहर की सड़कों पर लोगों की काफी कम भीड़ है। लोग दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बच रहे हैं।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.