विकास यात्राओं का गाँवों में हो रहा आत्मीय अभिनंदन

Updated on 17-02-2023 05:30 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप प्रदेश में 5 फरवरी से निरंतर प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की सौगातें मिल रही हैं। मंत्रि-परिषद के सदस्यों के साथ जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में गाँव-गाँव विकास यात्राएँ निकाली जा रही हैं। इन विकास यात्राओं में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जा रहा है। यात्राओं का गाँवों में पुष्प-वर्षा कर आत्मीय अभिनंदन भी किया जा रहा है।

विकास यात्राओं में अब तक 3363 करोड़ 73 लाख रूपये के 17 हजार 16 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 2098 करोड़ 80 लाख रूपये के 22 हजार 281 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये जा रहे हैं। विकास यात्राओं में अब तक शासन की योजनाओं से वंचित रहे व्यक्तियों की पात्रता का परीक्षण भी किया जा रहा है। पात्रता परीक्षण में पात्र पाये जाने वाले हितग्राहियों को हितलाभ संबंधी स्वीकृति-पत्र प्रदान किये जा रहे हैं।

विकास यात्राओं में अधिकतम पात्र लोगों को हितलाभ प्रदान करने के लिये विभिन्न नवाचार जिलों द्वारा किये जा रहे हैं। नवाचारों का यात्रा के पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, जिससे जनता लाभान्वित हो सके। इस दौरान विभिन्न शासकीय कार्यालयों के भ्रमण और निरीक्षण कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.