सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों की याचिका पर आज सुनवाई, जानें अब तक के अपडेट

Updated on 28-04-2023 06:21 PM
नई दिल्ली :सुप्रीम कोर्ट में आज देश के शीर्ष पहलवानों की याचिका पर सुनवाई होगी। पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन के चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर केस दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत की थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर दिल्ली पुलिस और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा था। याचिका में 7 महिला महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में केस दर्ज नहीं किया जा रहा है।

पहलवानों के आरोप गंभीर

महिला पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के प्रेजिडेंट बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में नोटिस जारी करते हुए कहा था कि आरोप गंभीर है और ऐसे में उस पर विचार करने की जरूरत है। महिला पहलवानों की ओर से पेश कपिल सिब्बल ने मामला उठाया तो सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई सीधे शुरू कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील कपिल सिब्बल से पूछा था कि आरोप क्या है। ऐसे में सिब्बल ने कहा था कि 7 महिला पहलवानों का आरोप है कि उनके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ है। इनमें एक नाबालिग भी है। लेकिन मामले में केस दर्ज नहीं किया गया। याचिकाकर्ता महिला पहलवान हैं। कमिटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

पहलवान कर रहे हैं प्रदर्शन

दूसरी तरफ पहलवानों का प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन जारी रहा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन पांच दिनों के भीतर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। इंडियन ओलिंपिक असोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा ने पहलवानों के प्रदर्शन को अनुशासनहीनता करार दिया। उन्होंने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) का कामकाज चलाने के लिए तीन सदस्यीय तदर्थ पैनल की घोषणा की। वहीं, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी तो WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भी कह दिया कि जब तक लड़ने की ताकत है, हार नहीं मानूंगा। इन सबके बीच पहलवान भी बृजभूषण की गिरफ्तारी तक प्रदर्शन खत्म नहीं करने की अपनी मांग पर डटे हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.