जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान‘ के तहत मनाया गया स्वस्थ मां दिवस

Updated on 30-09-2025 03:35 PM

कोरिया। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में आज जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान‘ के अंतर्गत ‘स्वस्थ मां दिवस‘ शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में वृद्धा आश्रम के समस्त वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें बीपी, शुगर, कैंसर जांच, पैरालिसिस देखभाल, परामर्श और दवाइयों का वितरण किया गया। वृद्धजनों को उम्र के साथ जीवनशैली और आहार संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। आवश्यकता पड़ने पर टेली मानस परामर्श सेवा उपलब्ध कराई गई।

सभी वर्गों तक पहुंचा स्वास्थ्य लाभ  : 

अभियान के तहत जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर भी स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने की सुविधा दी गई। आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण निःशुल्क किए गए। आयुष सेवाओं के माध्यम से उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना  : 

कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का मुख्य उद्देश्य है स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना, हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना और एक स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित कोरिया का निर्माण करना।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.