
भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में स्थित केंद्रीय कारागार में बंद प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के चार आतंकी बीते कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। इसके चलते गुरुवार को इनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद इनमें से दो आतंकियों अबू फैसल और कमरूद्दीन को जेल प्रशासन द्वारा जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जेल प्रशासन आतंकियों की बिगड़ती सेहत के बारे में शासन को लगातार अवगत करा रहा है। गौरतलब है कि जेल में आइसोलेशन में रखे गए ये आतंकी सामूहिक नमाज पढ़ने की अनुमति देने, अंडा सेल से बाहर घूमने, न्यूज पेपर, लाइब्रेरी की सुविधा के साथ घड़ी भी मुहैया कराने जैसी मांगें कर रहे हैं। अपनी इन मांगों को लेकर ये पहले भी भूख हड़ताल कर चुके हैं।