हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम में इस वजह से हो सकता है इजाफा, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

Updated on 08-05-2024 01:55 PM
नई दिल्ली: इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने कुछ नियामकीय संसोधन किए हैं। इसका असर आपकी पॉलिसी के प्रीमियम पर भी पड़ सकता है। माना जा रहा है कि इससे हेल्थ बीमा प्रीमियम में 10-15% की वृद्धि होने की उम्मीद है। अहम संसोधन यह है कि स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में पहले से मौजूद बीमारी (PED) कवरेज के लिए वेटिंग पीरियड को घटाकर अब अधिकतम 3 साल करने को कहा गया है, जो अभी तक 4 साल है। यह संशोधन ऐसे समय में आया है जब कंस्यूमर अपने हेल्थ क्लेम को हासिल करने को लेकर जूझ रहे हैं। पिछले साल उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा मिले कुल 5.5 लाख पेंडिंग शिकायतों में से 1.6 लाख मामले बीमा क्षेत्र के हैं।

हेल्थ बीमा प्रीमियम को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता के बीच LocalCircles ने एक नए सर्वेक्षण से यह समझने की कोशिश की कि पिछले 12 महीनों में उनके प्रीमियम में कितनी बढ़ोतरी हुई है। इस सर्वेक्षण में 11,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

कितना बढ़ा प्रीमियम
साल 2022-23 में कोविड की एक नई लहर की आशंका के कारण हेल्थ बीमा प्रीमियम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियां प्रीमियम में 10 से 15 फीसदी इजाफा कर सकती हैं। इरडा ने अब 65 साल से भी अधिक उम्र के लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस देने का निर्देश दिया है। असल में कस्टमर की बढ़ती हुई उम्र के साथ ही कंपनियों की रिस्क में इजाफा होता है इसलिए प्रीमियम का बढ़ना तय माना जा रहा है। हर 5 साल की उम्र के बाद प्रीमियम 10 से 20 फीसदी बढ़ जाते हैं। वित्त वर्ष 2019 से लेकर 2024 तक औसत प्रीमियम बढ़ा है। कोविड 19 के बाद इसमें तेजी से इजाफा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.