माकड्रिल के दौरान बिगड़ी तबीयत, फिर कंट्रोल रूम की बैरक में गया, वहीं पड़ा मिला शव; STF कमांडो की हार्ट अटैक से मौत

Updated on 07-04-2026 11:42 AM
भोपाल। लाल परेड ग्राउंड में चल रही एनएसजी की मॉक ड्रिल के दौरान एक एसटीएफ कमांडो की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है, जब कमांडो प्रशिक्षण में शामिल था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह बैरक में आराम करने गया, जहां कुछ देर बाद मृत अवस्था में मिला। 35 वर्षीय रावेंद्र भदौरिया उर्फ सोनू भदौरिया, रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले थे। वे 2011 बैच के एसएएफ के कांस्टेबल थे और 2013 से एसटीएफ में पदस्थ थे। उन्होंने कमांडो प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था और वर्तमान में भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में रह रहे थे।

प्रशिक्षण के बीच बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल से लाल परेड ग्राउंड में एनएसजी की मॉक ड्रिल चल रही थी। सोमवार को इसका तीसरा दिन था। सुबह करीब सात बजे रावेंद्र ग्राउंड पहुंचे और आठ बजे से शुरू हुई ड्रिल में शामिल हुए। इस दौरान सभी जवान एनएसजी कमांडो की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण ले रहे थे। करीब नौ बजे के आसपास रावेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे बिना किसी को बताए वहां से निकलकर कंट्रोल रूम के पीछे स्थित बैरक में चले गए और आराम करने लगे। करीब दस बजे साथियों ने जब उन्हें देखा तो वे अचेत पड़े थे।

पुलिस महकमे में शोक

तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की। सूचना मिलने पर अरेरा हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। कमांडो की असमय मौत से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

लाल परेड ग्राउंड में एनएसजी द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल में आतंकवादी हमले की स्थिति का वास्तविक प्रदर्शन किया जा रहा था। इस प्रशिक्षण में एसटीएफ और एटीएस के जवान भी शामिल थे, जिन्हें हाई-रिस्क ऑपरेशन से निपटने की तकनीक सिखाई जा रही थी। सात अप्रैल से एसटीएफ और एटीएस का विस्तृत प्रशिक्षण भी होना है।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

रावेंद्र भदौरिया अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनका परिवार मूल रूप से उदयपुरा में रहता है। भोपाल में नौकरी के चलते वे पुलिस लाइन में रह रहे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा है और स्वजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
भोपाल, NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से…
 20 June 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
 20 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों और जिलों में कौन से आईएएस अफसर कब से कब तक पदस्थ रहे हैं और इस दौरान उन्हें कितना वेतन मिलता रहा है? उनके वेतन…
 20 June 2026
भोपाल। हाईसिक्योरिटी जोन 74 बंगला क्षेत्र भी अब चोरों के आतंक से सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तीन मंत्रियों के सरकारी आवासों के…
 20 June 2026
भोपाल। प्रदेश में भोपाल, इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन क्षेत्र का निर्धारण हो चुका है। अब प्राधिकरण के गठन और शक्तियों को लेकर नियम का प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग तैयार कर…
 20 June 2026
 भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन की अंततः रवानगी हो गई। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से 91 दिन पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे…
 20 June 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यप्रणाली में मितव्ययता (फ्रूगैलिटी) बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण…
 20 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही…
 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
Advt.