हेड मास्टर ने की छात्रा से गंदी हरकत:बात करने के बहाने बुलाया और गंदे तरीके से छूने लगा

Updated on 30-11-2022 05:41 PM

छ्त्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। छात्रा के शरीर के विभिन्न अंगों को गलत इरादे से अश्लील तरीके से छूआ था। मामले की शिकायत के बाद आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला 27 नवंबर का है। जब जिले के मर्दापाल इलाके में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि, हेड मास्टर हन्नु राम बघेल (53) ने क्लास रूम के बाहर छात्रा को बुलाया। फिर बातों-बातों में ही छात्रा के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। छात्रा के मना करने पर भी वह नहीं माना।

हेड मास्टर की हरकत देख छात्रा घबरा कर वहां से भाग गई थी। उसके बावजूद हेड मास्टर छात्रा को रोकने की कोशिश कर रहा था। उधर, शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब घर लौटी तो उसने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। डरी सहमी छात्रा ने हेड मास्टर की एक-एक हरकत को घरवालों को बताई। फिर परिजनों ने कोंडागांव BEO को लिखित में आवेदन दिया। पहले इस मामले की विभागीय जांच की गई। जिसमें तथ्य सही पाए गए।

वहीं 28 नवंबर को BEO ने परिजनों के साथ मर्दापाल थाने जाकर मामले की FIR दर्ज करवाई। साथ ही SP से भी मामले की शिकायत की गई। जिसके बाद कोंडागांव SP दिव्यांग पटेल ने एक्शन लेते हुए आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। हेड मास्टर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

4 महीने पहले बालोद स्थित एक सरकारी स्कूल में मास्टर जी पढ़ाने आते तो लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगते था। उनसे अश्लील बातें करते। अकेले में कमर पर हाथ फेरता। छात्राएं विरोध करती तो कहता, ये तो गुरु दक्षिणा है। जब स्कूल की ही 8वीं क्लास की एक छात्रा को मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें करने लगे तो मामला खुला। इसके बाद छात्रा अपनी मां को लेकर थाने पहुंच गई। खास बात यह है कि टीचर स्पोर्ट्स में स्कूल को कई गोल्ड भी दिला चुका था।

बालोद क्षेत्र के एक गांव में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मरार पारा निवासी 47 साल का दीपक सोनी स्पोर्ट्स टीचर है। वह मैथ्स भी पढ़ाता है। गुरुर नगर में खो-खो का खेल होने वाला है। इसके लिए 8वीं की एक छात्रा ने शुक्रवार को अपनी मां के मोबाइल से टीचर दीपक सोनी को कॉल किया। बात करने के दौरान छात्रा का चेहरा देख मां को शक हुआ तो उन्होंने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर दिया। इसके बाद टीचर की बातें सुनते ही उनके होश उड़ गए। आरोप लगाया कि वह अश्लील बातें कर रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.