शाकिब अल हसन के बयान पर छूटी हेड कोच राहुल द्रविड़ की हंसी

Updated on 02-11-2022 07:01 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने ऐसा बयान दे दिया, जिसके लिए उनका काफी मजाक भी उड़ाया गया। वहीं टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से जब इस बारे में सवाल किया गया, तो वह भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए। शाकिब ने भारत के खिलाफ मैच से पहले कहा कि हम यहां वर्ल्ड कप जीतने नहीं आए हैं और टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है, तो ऐसे में अगर हम उनको हराते हैं, तो यह बड़ा उलटफेर होगा।


राहुल द्रविड़ से मैच से एक दिन पहले जब प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान यह सवाल पूछा गया, तो पहले तो वह हंसे और फिर कहा, 'हमें जीतने के लिए अच्छा खेल दिखाना होगा। मुझे लगता है कि हम उनकी काफी इज्जत करते हैं। हमें लगता है कि वह काफी अच्छी टीम हैं। मुझे लगता है कि इस वर्ल्ड कप ने हमें सिखाया है कि टी20 फॉर्मेट में आप किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते हैं। जैसे आयरलैंड ने इंग्लैंड को हरा दिया। हम इस मेगा इवेंट में ऐसे मुकाबले देख चुके हैं।'


द्रविड़ ने आगे कहा, 'टी20 फॉर्मेट काफी छोटा फॉर्मेट होता है। कई बार जीत-हार का अंतर 12-15 रन होता है, और अगर आप देखेंगे तो यह दो गेंद पर बड़े शॉट्स की बात होती है। '


द्रविड़ ने कहा, 'हमारी शुरुआत अच्छी रही, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमने अच्छी फाइट दी थी। हमने कुछ गलतियां भी की हैं। टी20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, पाकिस्तान वाला मैच किसी भी तरफ जा सकता था।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.