सचिन से 5000 रन आगे होता... देरी से मिला डेब्यू का मौका, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज के सपने तो देखिए

Updated on 22-10-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को मिस्टर क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। 19 साल की उम्र में ही हसी ने ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। इंटरनेशनल टीम में आने में उन्हें करीब 10 साल लग गए। हसी ने 28 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला वनडे और 30 की उम्र में पहला टेस्ट खेला था।

माइकल हसी ने क्या कहा?

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके माइकल हसी ने अपने करियर को लेकर एक दिलचस्प बात शेयर की है। उन्होंने यूट्यूब पर 'ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट' में बात करते अपने लेट हुए डेब्यू के बारे कहा, 'मैंने इसके बारे में बहुत सोचा है। मैं शायद सचिन तेंदुलकर से 5000 रन आगे होता, वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा जीत, सबसे ज्यादा एशेज जीत और सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीत, शायद ये सब मेरे नाम होते। फिर बदकिस्मती से सुबह उठकर मुझे पता चलता है कि ये बस एक सपना है। मुझे पहले ही मौका मिल जाता तो अच्छा होता। लेकिन मेरे लिए अच्छी बात ये थी कि जब मुझे चुना गया तो मुझे अपने खेल की अच्छी समझ थी।'

हसी का इंटरनेशनल करियर

माइकल हसी का इंटरनेशनल करियर 9 साल का ही रहा। उन्होंने 79 टेस्ट मैच खेले। इनमें उन्होंने 51.52 की औसत से 6235 रन बनाए। टेस्ट में हसी के नाम 19 शतक हैं। वनडे में उन्होंने 185 मैचों में 48.15 की औसत से 5442 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 38 मैच खेले और 38 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 721 रन बनाए। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हसी ने अपने करियर का आखिरी मैच खेला था।
.
सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में डेब्यू कर लिया था। उनका इंटरनेशनल करियर 24 साल का रहा। अपने करियर में सचिन ने 34357 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में अन्य किसी बल्लेबाज के 30 हजार रन भी नहीं हैं। सचिन के नाम सबसे ज्यादा 100 इंटरनेशनल शतक भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.