'वो मुझ पर शक करता था, मुझे पीटता था...', Aishwarya के वो आरोप जिसे सुन उड़ गए Salman Khan के होश, कही थी ये बात

Updated on 15-06-2023 08:49 PM
'हर किसी को नहीं मिलता, यहां प्यार जिंदगी में'...कहने को तो यह बस एक गाना है, लेकिन इसके बोल सलमान खान पर एकदम फिट बैठते हैं। सलमान खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। उनकी लव लाइफ हमेशा लाइमलाइट में रही। सलमान ने सोमी अली से लेकर संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ तक को डेट किया। रिश्ता नहीं चला तो ब्रेकअप भी हो गया। लेकिन जिस एक्ट्रेस के साथ ब्रेकअप के कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा, वह थीं ऐश्वर्या राय। सलमान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप इतना गंदा हुआ कि दोनों ने आज तक न तो किसी फिल्म में साथ काम किया और ना ही वो एक-दूसरे से टकराते हैं। ऐश्वर्या ने तब सलमान पर शोषण से लेकर मारपीट तक के आरोप लगाए थे। लेकिन सलमान ने सभी आरोपों से इनकार किया। यहां तक कि एक इंटरव्यू में सलमान ने ऐश्वर्या का नाम लिए बिना कहा था कि अगर वह मारते तो एक्ट्रेस बचती नहीं।

'थ्रोबैक थर्सडे' सीरीज में Salman Khan और Aishwarya Rai के उसी रिश्ते और ब्रेकअप की कहानी बताने जा रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि ऐश्वर्या ने सलमान पर ब्रेकअप के बाद क्या-क्या आरोप लगाए थे, और एक्टर ने उन पर क्या कुछ कहा था।

सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी

नब्बे के दशक में सलमान और ऐश्वर्या के इश्क के चर्चे खूब आम थे। दोनों अकसर साथ नजर आते थे। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर तो उनका प्यार और परवान चढ़ चुका था। सलमान और ऐश्वर्या के बीच सब अच्छा चल रहा था। दोनों दो साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे, पर 2001 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद तो सलमान और ऐश्वर्या के बीच जो तांडव मचा, वह सभी ने देखा।

जोर-जोर से दरवाजा पीटा, सुसाइड की धमकी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर 2001 में सलमान देर रात ऐश्वर्या के अपार्मेंट के बाहर पहुंचे और दरवाजे पर जोर-जोर से मारने लगे। सलमान घर के अंदर जाने की जिद कर रहे थे, लेकिन ऐश्वर्या गेट नहीं खोल रही थीं। ऐसा भी कहा जाता है कि तब सलमान ने ऐश्वर्या को खुदकुशी करने की भी धमकी दे डाली थी। सुबह के 3 बजे तक सारा ड्रामा चलता रहा। बताया जाता है कि सलमान, ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे, और इसी को लेकर वह एक्ट्रेस से वादा चाह रहे थे। लेकिन ऐश्वर्या तब इतनी जल्दी शादी नहीं करना चाहती थीं। बात तब और बिगड़ गई जब सलमान, ऐश्वर्या को बताए बिना एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली के साथ अमेरिका चले गए। इसके बाद सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता टूट गया।

ऐश्वर्या ने सलमान पर लगाए थे ये आरोप

सलमान पर ऐश्वर्या ने बाद में शारीरिक शोषण और मारपीट के आरोप लगाए थे। ऐश्वर्या ने 2002 में हमारे सहयोगी ईटाइम्स से कहा था, 'ब्रेकअप के बाद सलमान मुझे फोन करके बकवास करते थे। वह शक करते थे कि मेरा को-स्टार्स के साथ चक्कर चल रहा है। अभिषेक बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक के साथ मेरा नाम जोड़ा गया। कई बार तो ऐसा भी हुआ, जब सलमान मेरे साथ फिजिकल हुए और मारा। पर मेरे शरीर पर कोई निशान नहीं थे। मैं काम पर ऐसे जाती थी, जैसे कुछ हुआ ही न हो।'

'सलमान ने मुझे चीट किया था'

ऐश्वर्या ने बताया था कि उनका सलमान से रिश्ता तब टूटा, जब एक्टर ने उन्हें चीट किया। बकौल ऐश्वर्या, 'खुद सलमान ने मुझसे इस बारे में कबूल किया था।' ऐश्वर्या ने कहा था कि सलमान ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर पाए और अभी भी उनका पीछा करते रहते हैं।

'मैं पीटता तो मर जाती वो'

वहीं जब सलमान खान से ऐश्वर्या राय के आरोपों के बारे में पूछा गया था, तो एक्टर ने साफ इनकार कर दिया था। कुछ साल पहले 'एनडीटीवी' के शो में सलमान ने इस बारे में बात की थी। उन्होंने ऐश्वर्या राय का नाम लिए बिना कहा था, 'अब उसने (ऐश्वर्या का नाम लिए बिना) ऐसा कह दिया है कि मैंने हाथ उठाया है, तो फिर क्या कह सकता हूं। एक पत्रकार ने बहुत टाइम पहले मुझसे इस बारे में पूछा था तो मैंने जोर से टेबल पर हाथ मारा था। और वह घबरा गया कि कहीं टेबल तो नहीं टूट गया। मैंने कहा कि अगर मैं किसी को मारूंगा तो यकीनन फाइट ही होगी। मैं गुस्सा भी होऊंगा। जोर से मारना तो भूल जाओ, मैं उसकी अच्छे से मरम्मत करूंगा। मुझे नहीं लगता कि मैं मारता तो वह बच जातीं। तो यह बिल्कुल भी सच नहीं है। मुझे नहीं पता कि किस वजह से उन्होंने ऐसा कहा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.