वो मुझे और मेरी बेटी को लात-घूसों से पीटता रहा, अंबानी की मदद से बची जान, पत्नी ने खोले ‘कंप्लीट मैन’ गौतम सिंघानिया के राज

Updated on 23-11-2023 03:30 PM
नई दिल्ली: ‘कंप्लीट मैन’ जैसे टैग लाइन के साथ अपने कारोबार को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले गौतम सिंघानिया की शादी की इनकंप्लीट स्टोरी इन दिनों खूब चर्चा में है। 32 साल की शादी के बाद पत्नी से अलग होने का ऐलान गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने अपनी शादी तोड़ने का एक पक्ष सबके सामने रखा, लेकिन अब इस कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गौतम सिंघानिया को लेकर ऐसा राज खोले हैं, जिसने पूरी जिसने रेमंड के सीईओ गौतम सिंघानिया के साथ-साथ कंपनी की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है। तलाक का मामल सामने आने के बाद रेमंड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। शेयर 3.77 फीसदी तक गिर गए। बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट कैप को 1500 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में नवाज मोदी ने अपने पति गौतम सिंघानिया के खराब व्यवहार, घरेलू हिंसा , बेटियों से मारपीट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे अंबानी परिवार ने बुरे वक्त में उनकी मदद की। कैसे नीता अंबानी की वजह से वो पति से खुद को बचा पाई?

​पत्नी ने खोले रेमंड के सीईओ के राज​

रेमंड ग्रुप के एमडी और अरबपति बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया इन दिनों चर्चा में हैं। 32 साल की शादी के बाद पत्नी से तलाक को लेकर वो चर्चा में बने हुए हैं। गौतम की पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने पति के बारे में ऐसे राज खोल दिए हैं, जिसने अरबपति परिवार के चकाचौंध से भरी जिंदगी के काले सच को खोलकर रख दिया है। गौतम सिंघानिया और नवाज सिंघानिया के तलाक का दूसरा पक्ष सामने आ गया है। नवाज मोदी ने गौतम सिंघानिया का सच दुनिया के सामने ला दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने ऐसे कई खुलासे किए, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। नवाज मोदी ने बताया कि कैसे गौतम उन्हें लात-घूसों से पीटा करते थे। पत्नी ही नहीं बेटियों के साथ भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था। पहले पिता के साथ और अब पत्नी के साथ खराब व्यवहार को लेकर गौतम फिर से चर्चा में हैं। गौतम पर पिता विजयपत सिंघानिया को घर से निकालने का भी आरोप लग चुका है।

​वो मुझे लात-घूंसों से पीटता था​

नवाज मोदी ने अपने पति पर उन्हें और उनकी बेटी निहारिका को प्रताड़ित करने, मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 9 सिंतबर को गौतम के जन्मदिन के बाद 10 सितंबर की सुबह 5 बजे उनके साथ पति ने मारपीट की। कमरे में छिपकर उन्होंने अपनी और अपनी बेटी की जान बचाई। नवाज मोदी ने बताया कि वो पुलिस की मदद पाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन गौतम सिंघानिया पुलिस को मैनेज कर लेते थे। नवाज ने बताया कि उस सुबह भी बाथरूम को लेकर गौतम ने उनके साथ मारपीट की। नवाज के मुताबिक वो अपने बाथरूम में थी, गौतम उसी वक्त उसी बाथरूम का इस्तेमाल करना चाहते थे, जबकि उसी फ्लोर पर तीन और बाथरूम हैं। इसी बात पर गौतम ने लात-घूंसों से उनकी और उनकी बेटी निहारिका को पीटा। छोटी सी बात को लेकर गौतम ने पत्नी और बेटी को बुरी तरह से पीटा।

​अंबानी परिवार ने की मदद​

गौतम मारपीट के बाद वहां से चले गए, नवाज को लगा कि वो बंदूक या कोई हथियार लाने लगए हैं। अपना बचाव करने के लिए उन्होंने खुद को बेटी के साथ कमरे में बंद कर लिया। पुलिस को बुलाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पता था कि गौतम पुलिस को जेके हाउस में नहीं आने देंगे। उन्होंने अपनी दोस्त अनन्या से मदद मांगी। पुलिस को लेकर आने को कहा, लेकिन गौतम सिंघानिया के दवाब में पुलिस नवाज तक पहुंच नहीं पा रही थी। उस वक्त अंबानी परिवार ने नवाज मोदी की मदद की। नवाज मोदी ने नीता अंबानी से मदद मांगी। अंबानी परिवार के प्रेशर के बाद पुलिस मदद केलिए जेके हाउस पहुंची। नवाज के मुताबिक मारपीट गौतम की आदत बन गई थी। पिछले महीने गौतम ने ब्रीच कैंडी हाउस में नवाज के साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी कॉलर बोन टूट गई थी।

​कंट्रोल और पावर दिखाने की कोशिश​

नवाज मोदी के मुताबिक गौतम बिजनेसमैन अतुल्य मफतलाल को सुपरहीरो मानते हैं। जिस तरह से अतुल्य मफतलाल ने अपनी पत्नी के साथ बुरा व्यवहार किया, उसे गौतम सही ठहराते हुए उसकी तारीफ करते थे। अतुल्य भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे और गौतम सिंघानिया भी अपनी बीवी और पत्नी को उसी तरह से मारपीट कर कंट्रोल करना चाहते थे। गौतम सिंघानिया ने नवाज मोदी के आरोपों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अपनी दोनों बेटियों के हित वो इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहते थे।

​संपत्ति में 75% हिस्से की मांग​

गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने पत्नी से अलग होने के लिए उनकी 1.4 बिलियन डॉलर करीब 11 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति में 75% हिस्सेदारी मांगी है। गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट समेत कई सेक्टर में कारोबार फैला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.