इंडसइंड बैंक सहित 6 बैंकों में हिस्सेदारी खरीदेगा HDFC : RBI से मिला अप्रूवल एक साल के अंदर खरीदने होंगे स्टेक

Updated on 06-02-2024 01:06 PM

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने HDFC ग्रुप को इंडसइंड बैंक सहित 6 बैंकों में 9.50% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। इन 6 बैंको में ICICI बैंक, बंधन बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक और सर्वोदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के नाम शामिल हैं। पिछले साल दिसंबर में HDFC ग्रुप ने इस खरीदारी के लिए RBI से अप्रूवल मांगा था जिसके बाद कल यानी 5 फरवरी को RBI ने इस खरीदारी की परमिशन दे दी। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इन बैंकों में खरीदा गया हिस्सा 9.50% से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

1 साल के अंदर खरीदनी होगी हिस्सेदारी
RBI के अप्रूवल के बाद अब HDFC ग्रुप को एक साल के अंदर यानी 5 फरवरी 2025 तक इन बैंकों में 9.50% तक हिस्सेदारी बढ़ानी होगी। HDFC ग्रुप अपनी कंपनी, HDFC बैंक, HDFC म्यूचुअल फंड, HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी, HDFC एग्रो और HDFC लाइफ इंश्योरेंस के जरिए इन बैंको में हिस्सेदारी खरीदेगा। एक साल के अंदर खरीदारी नहीं करने पर RBI का अप्रूवल रद्द हो जाएगा और फिर से परमिशन लेनी होगी।

RBI के अप्रूवल के बाद यस बैंक के शेयर में तेजी
RBI के HDFC ग्रुप के इन बैंको में खरीदारी के अप्रूवल के बाद यस बैंक के शेयर में 10% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इसका शेयर 23 रुपए पर ओपन हुआ जो अभी 25 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.