मर्जर से पहले HDFC ने बेच दी अपनी ये कंपनी, 9060 करोड़ में बिकी 90% हिस्सेदारी

Updated on 20-06-2023 07:52 PM
नई दिल्ली: एचडीएफसी ने अपनी एजुकेशन लोन सब्सिडियरी एचडीएफसी क्रेडिला (HDFC Credila) की 90 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया । एचडीएफसी ने इस डील को लेकर डिफिनिटिव डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर किए हैं। दरअसल एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक में विलय होने वाला है। ऐसे में आरबीआई ने विलय के बाद बनने वाली कंपनी को क्रेडिला में अपनी हिस्सेदारी कम करके 10 फीसदी करने के लिए दो साल का वक्त दिया था। अब तक क्रेडिला में HDFC की 90 फीसदी हिस्सेदारी थी, जिसे अब कंपनी ने बेच दिया है। गौरतलब है कि एचडीएफसी क्रेडिला लगभग दो दशक पुरानी कंपनी है । इस कंपनी ने सबसे पहले एडुकेशन लोन की शुरुआत की थी।

एचडीएफसी ने अपनी शिक्षा ऋण शाखा एचडीएफसी क्रेडिला को निजी इक्विटी फर्मों के एक गठजोड़ को 9,060 करोड़ रुपये में बेचा है। एचडीएफसी ने एक बयान में कहा कि क्रिसकैपिटल और बीपीईए ईक्यूटी सहित निजी इक्विटी फर्मों के एक गठजोड़ ने एचडीएफसी क्रेडिला में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

हाउसिंग डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) की शिक्षा ऋण शाखा एचडीएफसी क्रेडिला की बिक्री एचडीएफसी बैंक के साथ एचडीएफसी के विलय से पहले हुई है। एचडीएफसी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड और एचडीएफसी क्रेडिला फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि इसके लिए उन्होंने बाध्यकारी समझौता किया है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान एचडीएफसी क्रेडिला का कुल राजस्व 1,352.18 करोड़ रुपये था और 31 मार्च, 2023 को इसकी कुल संपत्ति 2,435.09 करोड़ रुपये थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.