मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आई तूफानी तेजी, 52 सप्ताह के हाई पर पहुंचा स्टॉक

Updated on 03-07-2023 07:29 PM
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC) और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के मर्जर से निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखी जा रही है। एचडीएफसी बैंक का शेयर उछाल के साथ अपने 52 सप्ताह के हाई पर पहुंच गया है। शेयर में आज सुबह से ही तेजी देखी जा रही है। शेयर 50 अंकों के उछाल के साथ 1,751.90 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। इसने 1755 रुपये के हाई लेवल को भी छुआ है। शेयर में निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिल रही है। निवेशकों को उम्मीद है कि एचडीएफसी बैंक का शेयर आने वाले समय में और बंपर रिटर्न दे सकता है। बता दें कि इस मर्जर के बाद एचडीएफसी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल बैंकों की लिस्ट में शामिल हो गया है। एचडीएफसी अमेरिकी और चाइनीज बैंकों के लिए एक बड़ा चैलेंजर बनकर सामने आया है। 1 जुलाई से प्रभावी होने वाले विलय के साथ, एचडीएफसी बैंक के पास करीब 120 मिलियन ग्राहक हो गए हैं।

जारी रह सकती है तेजी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आगे भी तेजी जारी रह सकती है। बैंक के शेयर तकनीकी चार्ट पर भी काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं। शेयरों में निवेशकों की अच्छी खरीदारी भी देखने को मिल रही है। इधर हाउसिंग डेवलेपमेंट फाइनेस कॉरपोरेशन (HDFC) और एचडीएफसी बैंक का मर्जर एक जुलाई से इफेक्टिव हो चुका है। अब एचडीएफसी के शेयर की डीलिस्टिंग 13 जुलाई से इफेक्टिव हो जाएगी। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के शेयर इस दिन से स्टॉक एक्सचेंज से हट जाएंगे। संयुक्त कंपनी के शेयर 17 जुलाई से ट्रेड होंगे। इस मर्जर के जरिए एचडीएफसी को एचडीएफसी बैंक में 41 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी।

शेयरधारकों को मिलेंगे शेयर

HDFC लिमिटेड और HDFC बैंक के मर्जर के बाद अब निवेशकों को शेयर दिए जाएंगे। मर्जर के तहत निवेशकों को HDFC के 25 शेयर्स के बदले HDFC बैंक के 42 शेयर्स दिए जाएंगे। यानी अगर आपके पास HDFC लिमिटेड के 10 शेयर हैं तो मर्जर के तहत आपको 17 शेयर मिलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.