शेयर बाजार में हाहाकार... सेंसेक्स 800 अंक गिरा, निवेशकों के 4 लाख करोड़ स्वाहा, जोमैटो 10% उछला
Updated on
02-08-2024 05:46 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को रेकॉर्ड पर पहुंच गया था लेकिन शुक्रवार को इसमें भारी गिरावट दिख रही है। अमेरिकी इकॉनमी को लेकर चिंताओं और एशियाई बाजारों में गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिख रही है। बैंकिंग, ऑटो, आईटी और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 814 अंक गिरकर 81,026 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी50 भी 282 अंक गिरकर 24,728 पर था। इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.26 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 457.36 लाख करोड़ रुपये रह गया। सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्सेज में गिरावट आई है। निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक में सबसे अधिक 2% से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में भी 1% से अधिक की गिरावट आई। इस बीच फूड एग्रीगेटर जोमैटो का शेयर 10 फीसदी उछल गया। जून तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद CLSA ने इस शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया।
सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और आईटीसी के शेयरों में बढ़त आई। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
क्यों गिरा बाजार
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,089.28 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बाद भारतीय इक्विटी बाजार में भी गिरावट आई। कमजोर विनिर्माण आंकड़ों के कारण अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई। इससे अमेरिकी इकॉनमी के भविष्य के बारे में संदेह पैदा हुआ और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की संभावना कमजोर हुई।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…