रॉकेट लॉन्चर से श्रीलंकाई टीम बस को उड़ाने की थी प्लानिंग, पाकिस्तान के खूनी इतिहास को जान लीजिए

Updated on 19-02-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान की मेजबानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी बेशक पाकिस्तान के पास है, लेकिन इसे हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है। यानी कुछ मैच ऐसे होंगे जो पाकिस्तान से बाहर न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट टीम के हैं। पाकिस्तान को लंबे समय बाद किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी मिली है। पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह एक संजीवनी की तरह है। क्योंकि अगर पाकिस्तान इस इवेंट को सफलतापूर्वक आयोजित कर लेता है तो यह माना जाएगा कि पाकिस्तान में सही मायनों में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई है।
इसके पीछे की एक बड़ी वजह है पाकिस्तान में क्रिकेट का खूनी इतिहास। पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान अपने देश में दहशतगर्दों को पनाह देता है, लेकिन वही दहशतगर्द अपने पनाह देने वाले आका को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। दरअसल पाकिस्तान में जब क्रिकेट तेजी से फलफुल रहा था तब आंतकी हमलों के कारण सब कुछ बर्बाद हो गया। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आइए जानते हैं क्रिकेट के उस काले दिन के बारे में जो पाकिस्तान के इस खेल प्रति खूनी इतिहास की गवाही देता है
क्रिकेट के लिए साबित हुआ था काला दिन
यह घटना है साल 2009 की जब श्रीलंका क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान के दौरे पर आई थी। 1 मार्च से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ था। खेल के तीसरे दिन जब श्रीलंकाई टीम अपने होटल से लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम के लिए निकली तो बारिश बूंदों की तरह गोलियों की बौछार होने लगी। टीम बस स्टेडियम पहुंचती की उससे पहले रास्ते में ही एक दर्जन से अधिक आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में रॉकेट लॉन्चर और ग्रेनड तक का इस्तेमाल किया गया था। गनिमत ये रही कि इस हमले में किसी खिलाड़ी जान नहीं गई, लेकिन गंभीर रूप से वे घायल जरूर हुए।

इस हमले में श्रीलंकाई टीम के 7 प्लेयर के साथ 2 सपोर्टिंग स्टाफ जख्मी हुए थे। टीम के अनुभवी खिलाड़ी कुमार संगकारा को कंधे पर छर्रा लगा था। इसके अलावा महेला जयवर्धने की टखने पास से गोली निकल कर चली गई। इस हमले में थिलन समरवीरा को जांघ में गोली लगी थी। स्थिति इतनी खतरनाक हो गई थी कि खिलाड़ियों को जैसे-तैसे गद्दाफी स्टेडियम में पहुंचाकर सेना के हेलीकॉप्टर से उन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इस घटना से पूरी दुनिया में पाकिस्तान की खूब फजीहत हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.