क्या आपके साथ भी लोन में हुआ है फ्रॉड, लगाए गए हैं छुपे हुए चार्ज, जानिए RBI के क्या हैं नियम

Updated on 21-11-2023 02:25 PM
मुंबई : डिजिटल लैंडिंग से जुड़े फ्रॉड और गैर कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए रिजर्व बैंक ने पिछले साल अगस्त में ही डिजिटल लैंडिंग गाइडलाइन को जारी किया था। इससे जुड़े नियमों का पालन न करने पर कुछ दिन पहले रिजर्व बैंक ने नॉन बैंकिंग फाइनैंस कंपनी बजाज फाइनैंस के खिलाफ कड़ा एक्शन भी लिया। सूत्रों के अनुसार डिजिटल लैंडिंग से जुड़ी गाइलाइन का पालन नहीं करने वालों पर जल्द और सख्ती आ सकती है। रिजर्व बैंक 'Key Fact Statement' से जुड़ी तय प्रक्रिया का पालन नहीं करने वालों पर कड़ाई से नजर रखे हुए है। ढील दिखाई देने पर अन्य पर भी गाज गिर सकती है।

ग्राहकों को नियम बताना जरूरी

रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि कंपनी ऐसे किसी भी शुल्क, लेट फीस इत्यादि को ग्राहकों से नहीं वसूल सकती, जिसका जिक्र इस स्टेटमेंट में नहीं होगा। वहीं, ग्राहकों को लोन देने से पहले इन नियमों को उसके साथ शेयर करना जरूरी है।

क्या था बाजाज का प्रॉडक्ट

इस तरह के लोन सर्विस का इस्तेमाल ई-कॉमर्स साइट और रिटेल चेन्स पर आसान किस्तों पर सामान खरीदने के लिए किया जाता है। इसमें ग्राहकों को 'No Cost EMI' पर प्रॉडक्ट खरीद करने की सुविधा मिलती है। वहीं, लोगों को 2 लाख रुपये तक की मैक्स लिमिट और 60 महीने तक लोन चुकाने का टेन्योर मिलता है।

क्या है KFS

फ‌ाइनैंशल प्लानर कार्तिक झवेरी का कहना है कि डिजिटल लैंडिंग के माध्यम से कोई भी लोन लेने से पहले बोरोवर्स को सचेत रहना जरूरी है, जिससे उसके लूपहोल समझे जा सकें। Key Fact Statement को समझना जरूरी है, क्योंकि यह लोन की शर्तों का स्पष्ट, समझने योग्य सारांश प्रदान करता है। इसमें लोन की सभी प्रमुख शर्तें और लोन से संबंधित शुल्क और अन्य शुल्क, रिपेमेंट, इंटरेस्ट आदि शामिल होते हैं। यह फाइनैंशल प्रॉडक्ट्स के बारे में आवश्यक जानकारी को साफ तरीके पेश करके पारदर्शिता को बढ़ावा देता है। इससे बोरोवर्स छिपे हुए शुल्कों को रोक सकते हैं और निष्पक्ष और पारदर्शी लोन सिस्टम का फायदा ले सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.