फ्रांस में मुसलमानों के खिलाफ नफरत, पेरिस में 9 मस्जिदों के बाहर फेके गए सूअर के सिर, मैक्रों का लिखा था नाम

Updated on 10-09-2025 05:25 PM
पेरिस: फ्रांस मेंमुसलमानों के खिलाफ नफरत का अनोखा मामला सामने आया है, जहां राजधानी पेरिस और उसके आसपास के इलाकों में कम से 9 मस्जिदों के बाहर सूअर के सिर फेंके गए। इनमें से पांच पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का नाम लिखा था। घटना के पीछे कौन है, यह पता नहीं चला है लेकिन अधिकारियों ने बढ़ती इस्लाम विरोधी भावना के बीच फ्रांस की मुस्लिम आबादी के प्रति समर्थन का वादा किया। फ्रांस में यूरोप की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है, जो कि 60 लाख से ज्यादा है। मुसलमानों के लिए सूअर का मांस खाना या इससे संपर्क रखना मना है।

विदेशी हस्तक्षेप की तरफ इशारा

फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलो ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं चाहता हूं कि हमारे मुस्लिम देशवासी शांति से अपने धर्म का पालन कर सकें।' पेरिस पुलिस चीफ लॉरेंट नुनेज ने कहा कि इसके पीछे विदेशी हस्तक्षेप की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जो फ्रांस को अस्थिर करने की कोशिश हो सकती है। फ्रांस इस समय वित्तीय संकट से जूझ रहा है, जिसके चलते फ्रांस्वा बायरू की सरकार को जाना पड़ा था।

क्या रूस पर आरोप लगा रहा फ्रांस?

पुलिस चीफ ने कोई और जानकारी नहीं दी, लेकिन फ्रांस ने पूर्व में रूस पर मतभेद पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसके पहले मई में एक यहूदी प्रार्थना स्थल और एक होलोकॉस्ट मेमोरियल को हरे रंग से रंगने के बाद विदेशी ताकत से संबंध रखने के आरोप में तीन सर्बियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।

घटना से मुसलमानों के अंदर डर

पेरिस अभियोजक कार्यालय ने बताया कि पेरिस की मस्जिदों के बाहर 4 और राजधानी के बाहरी इलाके में 5 सूअर के सिर बरामद किए गए हैं। पेरिस पुलिस की एक यूनिट घटना की जांच कर रही है। घटना को कथित तौर पर नफरत फैलाने और भेदभाव को बढ़ावा देने वाले प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पेरिस में एक मस्जिद, जिसके सामने सूअर का सिर मिला था, के अध्यक्ष ने कहा कि 'ऐसी घटनाएं देखना भयाहव और निराशाजनक है। अगर वे ऐसा कर सकते हैं, तो और क्या कर सकते हैं?'
फ्रांस के मानवाधिकार आयोग की 2024 की रिपोर्ट में नस्लवाद बढ़ने की जानकारी दी गई है। जनवरी और जून 2025 के बीच गृह मंत्रालय ने 181 मुसलमान विरोधी घटनाएं दर्ज की गईं, जो 2024 की इसी अवधि की तुलना में 81 फीसदी अधिक हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने समूह ADDAM के प्रमुख बसिरू कैमारा के हवाले से बताया कि मस्जिद में जाने वाले लोग लगातार डरे हुए हैं, क्योंकि असुरक्षा बढ़ रही है। यह समूह मुसलमानों के खिलाफ होने वाले भेदभाव से लड़ता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.