आसान कैच टपकाने वाले Hasan Ali ने तो कमाल ही कर दिया, फील्डिंग देखकर नहीं होगा भरोसा

Updated on 04-03-2023 07:11 PM
रावलपिंडी: टी20 वर्ल्ड कप 2020 का सेमीफाइनल कौन भूल सकता है। पाकिस्तान के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम थी। आखिरी 10 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों की जरूरत थी। शाहीन अफरीदी की गेंद पर हसन अली (Hasan Ali) ने मैथ्यू वेड का आसान कैच गिरा दिया। अगली तीन गेंदों पर तीन छक्के मारकर वेड ने मैच फिनिश कर दिया। टूर्नामेंट में इससे पहले पाकिस्तान को एक भी हार नहीं मिली थी। हसन अली को इस कैच ड्रॉप के लिए खूब ट्रोल किया गया।

PSL ने किया कमाल

अभी पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल (PSL) में हसन अली इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल रहे हैं। कराची किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हसन अली ने साथी खिलाड़ी रासी वान डेर डूसेन के साथ मिलकर कमाल का रिले कैच लिया। कराची की पारी के 19वें ओवर में इरफान खान ने सामने की तरफ हवाई शॉट खेला। लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे हसन अली ने छक्के में जा रही गेंद को लपका। बाउंड्री के बाहर गिरते हुए उन्होंने गेंद को लॉन्ग ऑफ से आ रहे डूसेन की तरफ फेंक दिया। उन्होंने आसानी से गेंद को लपका और बल्लेबाजी को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।पाकिस्तान टीम से अंदर बाहर हो रहे हसन अली ने इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी भी की है। 4 मैच के 16 ओवर में उन्होंने 8 विकेट लिये हैं। इस दौरान उनका औसत 19 का रहा।

6 विकेट से जीता इस्लामाबाद

कराची किंग्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 201 रन बनाए। कप्तान इमाद वसीम ने 92 रनों की नाबाद पारी खेली। 54 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के मारे। इस्लामाबाद ने 4 गेंद रहते लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विकेटकीपर आजम खान ने 41 गेंदों पर 72 रन कूट दिये, 4 छक्के और 8 चौकों की मदद से। 6 मैचों में 4 जीत के साथ इस्लामाबाद यूनाइटेड टेबल में तीसरे नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.