क्या खत्म हो गया है इंडियन कैप्टन का दौर, क्यों ऑक्शन में नौसिखिया खिलाड़ियों से भी पीछे रह गईं हरमनप्रीत

Updated on 14-02-2023 07:29 PM
नई दिल्ली: वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 4 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। पहले सीजन के लिए मुंबई में ऑक्शन का आयोजन किया गया जिसमें देश और विदेश की 87 महिला खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। कई खिलाड़ी ऐसी रहीं जिन पर उनके बेस प्राइस से कई गुणा अधिक की बोली लगी। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मौजूदा उप कप्तान स्मृति मंधाना का नाम शामिल जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर को लेकर भी उम्मीद की जा रही थी कि वह ऑक्शन में हाई विडर होंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने सिर्फ 1 करोड़ 80 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। हरमनप्रीत कौर मौजूदा समय में जिस कद की खिलाड़ी हैं उस लिहाज से देखें तो उन पर बहुत ही कम की बोली लगी। हैरानी की बात तो यह है किन उनकी कप्तानी में भारत के लिए डेब्यू करने वाले कई खिलाड़ियों को भी ऑक्शन में उनसे अधिक की रकम मिली है।
    6 खिलाड़ियों पर हरमन से अधिक की बोली लगी
    महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में कुल 6 ऐसे भारतीय खिलाड़ी खिलाड़ी रहीं जिन पर हरमनप्रीत कौर से अधिक की बोली लगी है। ये सभी खिलाड़ी उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका में जारी टी20 विश्व कप में खेल रही है। इन 6 खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना का नाम सबसे पहले आता है, जिन्हें आरसीबी ने 3.40 करोड़ में खरीदा।

    इसके बाद दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स ने की टीम ने 2.60 करोड़ की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है। वहीं टी20 विश्व कप के पहले मैच में धमाल मचाने वाले जेमिमा रोड्रिगेज को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2.2 करोड़ में खरीदा। वहीं शेफाली वर्मा को भी दिल्ली कैपिटल्स ने ही 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है जबकि ऋचा घोष पर आरसीबी ने 1.90 करोड़ की बोली लगाई। इसके अलावा पूजा वस्त्रकार को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.90 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।

    क्या खत्म हो रहा है कप्तान हरमन का दौर


    हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक बड़ी स्टार हैं। मिताली राज के बाद टीम इंडिया की कमान पूरी तरह से उनके हाथ में सौंप दी गई। हरमनप्रीत ने अपने शानदार खेल से कई बार टीम को मुश्किल मैचों में जीत दिलाई है। वहीं साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में भी हरमन की कप्तानी में भारतीय टीम को खिताबी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि पिछले कुछ समय से टीम इंडिया की यह स्टार खिलाड़ी अपने लय में नहीं दिखी हैं।
    ऐसे में यह कहा जाने लगा है कि हरमनप्रीत कौर का दौर खत्म होने जा रहा है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि हरमनप्रीत कौर पर अब उम्र का असर दिखने लगा है। हरमन अब 35 साल की होने वाली हैं। ऐसे में हो सकता है कि फ्रेंचाइजी वीमेंस प्रीमियर लीग के भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा महिला क्रिकेटरों पर अधिक भरोसा दिखाना चाहती हों जिस कारण उन पर बड़ी बोली नहीं लगाई गई।

    टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत कौर का करियर


    हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम के लिए अब तक कुल 3 टेस्ट, 124 वनडे और 147 टी20 मैच खेल चुकीं हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 38 रन बनाईं हैं। इसके अलावा वनडे में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर ने 38.18 की औसत से 3322 रन बनाई हैं जिसमें 5 शतक और 17 अर्धशतक शामिल है।

    इसके अलावा टी20 में उन्होंने 1 शतक और 9 अर्धशतक के साथ 2956 रन बना चुकी हैं। सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं, हरमनप्रीत अपनी गेंदबाजी से भी टीम के लिए बेहतरीन योगदान दिया है। टेस्ट में हरमन ने 9 विकेट लिए जबकि वनडे में नाम 31 विकेट दर्ज है और टी20 में उन्होंने 32 विकेट चटकाए हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.