क्या सोने में शुरू हो गया गिरावट का दौर? चांदी की कीमतें भी लुढ़कीं, जानिए भाव

Updated on 31-10-2023 02:54 PM
नई दिल्ली : यूएस फेड की बैठक (US Fed meeting) से पहले आज सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में गिरावट देखने को मिली रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 156 रुपये गिरकर 61,123 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

फेड की बैठक से पहले प्रॉफिट बुकिंग

एचडीएफसी सिक्युरिटीज में कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा, 'सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते लगातार तेजी देखने को मिली थी। इसके बाद अब भाव नीचे आ रहे हैं। यह एक कूल ऑफ इफेक्ट के चलते है। यह बुलियंस में कोई वीकनेस का संकेत नहीं है। बल्कि यूएस फेड की बैठक से पहले की प्रॉफिट बुकिंग है।'

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 0.44 फीसदी या 317 रुपये की गिरावट के साथ 72,438 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने की वैश्विक कीमतें

वैश्विक बाजार की बात करें, तो मंगलवार को सोने की हाजिर और वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.11 फीसदी या 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2003.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.07 फीसदी या 1.37 डॉलर की गिरावट के साथ 1994.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.43 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 23.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.70 फीसदी या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 23.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.