एलन मस्‍क का बदल चुका है प्‍लान? क्‍यों भारत में टेस्‍ला की एंट्री में फिलहाल लगेगा वक्‍त

Updated on 25-04-2024 01:34 PM
नई दिल्‍ली: भारत में टेस्‍ला की एंट्री पर बड़ा अपडेट है। मुमकिन है कि यह फिलहाल भारत में प्रवेश नहीं करे। टेस्‍ला के निकट भविष्‍य में भारत में आने की संभावनाएं घटती दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली दिग्‍गज अमेरिकी कंपनी का आने वाले समय के लिए प्‍लान बदल रहा है। वह मैक्सिको और भारत में नई फैक्‍ट्र‍ियों में पैसा लगाने के बजाय इस साल के अंत तक अपने मौजूदा कारखानों का उपयोग और ज्‍यादा किफायती वाहन बनाने के लिए करने की योजना बना रही है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई जब हाल में टेस्‍ला के प्रमुख एलन मस्‍क ने भारत में अपनी प्रस्‍तावित यात्रा को यहां आने से कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया था।

बजट-फ्रेंडली कार लॉन्च करने का विचार छोड़ा

पिछली रिपोर्टों में बताया गया था कि टेस्ला ने अपनी बजट-फ्रेंडली मॉडल 2 कार लॉन्च करने का विचार छोड़ दिया है। इसकी अनुमानित कीमत 25,000 डॉलर थी। यह व्यापक बाजार को टारगेट करती। इसके पहले मस्क का भारत आने का प्‍लान था। अपनी यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने वाले थे। वह भारत में एक कार प्लांट में निवेश करने वाले थे। लेकिन, अंतिम वक्‍त पर उन्‍होंने यात्रा कैंसिल कर दी थी। इसके पीछे उन्‍होंने 'बहुत जरूरी टेस्ला दायित्वों'का हवाला दिया था।

मस्‍क ने खुद बताया था भारत आने का प्‍लान

मस्‍क ने 10 अप्रैल को ट्विटर पर घोषणा की थी कि वह भारत आने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा के दौरान ही वह भारत में टेस्ला के प्रवेश की योजनाओं की घोषणा करने वाले थे। हालांकि, 20 अप्रैल को उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि 'दुर्भाग्य से बहुत भारी टेस्ला दायित्वों के कारण भारत यात्रा में देरी हो गई है।' उन्होंने यह भी कहा कि वे इस साल के अंत में भारत यात्रा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। यह यात्रा कब होगी, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.