कहीं Pakistan तो नहीं भाग गया Amritpal Singh? खालिस्तानी को पकड़ने में अब तक 'खाली' क्यों है पंजाब पुलिस

Updated on 23-03-2023 07:06 PM
नई दिल्ली: 'पीसफुल तरीके से हम आजादी चाहते हैं...' भारत को तोड़कर खालिस्तान की मांग करने वाले अमृतपाल सिंह की खटिया खड़ी हो गई है। बिस्तरा लेकर वह गोल-गोल घूम रहा है। कहां है, किसी को खबर नहीं। खालिस्तान का एजेंडा खाली हो गया है। रोज उसकी तस्वीरें आ रही हैं। गुलाबी पगड़ी और काले चश्मे में वह जुगाड़ गाड़ी से भागता दिख रहा है। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं तो केवल परछाई ही क्यों मिल रही है? वारिस पंजाब दे संगठन से जुड़े अमृतपाल के कई करीबियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन वह खुद कहा हैं? सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे भी मिल जाएंगे जिसमें सिख युवा कहता है कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं वो गलत हैं, अमृतपाल को पुलिस ने पकड़ लिया है। उन्हें पंजाब से बाहर ले जाया जा सकता है। उनके समर्थक एनकाउंटर का भी डर जता रहे हैं। आखिर कहां है अमृतपाल सिंह?
    25 किमी तक पीछा किया फिर...
    अमृतपाल फरार हुआ तो सोशल मीडिया पर उसकी कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर होने लगीं और पाकिस्तान की साजिश खुलकर सामने आ गई। दुबई में गाड़ी चलाने वाला अमृतपाल एक मॉडर्न जिंदगी जी रहा था। न दाढ़ी, न मूंछ। लेकिन पाकिस्तान के उकसावे पर उसने खालिस्तान का झंडा अपन हाथ में उठा लिया और दाढ़ी बढ़ाकर सिखों को उकसाने पंजाब आ गया। चार लोगों ने उसे भगाने में मदद की थी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में पुलिस के हाथ अब तक खाली होने पर कई सवाल उठ रहे हैं। खबर यह भी है कि 12 घंटे में 5 गाड़ियां बदलकर वह भाग निकला था। पुलिस ने 25 किमी तक अमृतपाल का पीछा किया तो वह कैसे भाग निकला? केंद्रीय एजेंसियां भी सीन में आ गई हैं। अमृतपाल के गिरफ्तार समर्थकों को पूछताछ के लिए असम की जेल में रखा गया है। इंटरनेट बंद किया गया, कई जिलों में धारा 144 लगाई गई लेकिन अमृतपाल की कोई खबर नहीं मिल पाई।

    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी राज्य सरकार से पूछा कि हर कोई गिरफ्तार हुआ पर अमृतपाल सिंह क्यों नहीं? कोर्ट ने साफ कहा कि अगर वह भाग निकला है तो यह एक इंटेलिजेंस फेल्योर है। जज ने कहा कि आपके पास 80,000 पुलिस है। उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? अमृतपाल के खिलाफ एनएसए भी लगाया गया है।
    इस बीच, गृह मंत्रालय ने बीएसएफ और सशस्त्र सीमा बल को बॉर्डर एरिया में अलर्ट रहने को कहा है। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि खालिस्तान समर्थक के पीछे पाकिस्तान है, तो वह पंजाब में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्रॉस कर भाग सकता है। यह भी संभावना है कि वह भारत-नेपाल बॉर्डर के जरिए भी वह फुर्र हो जाए। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से भाग रहा है और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।

    अमृतपाल को जॉर्जिया में ISI ने प्रशिक्षित किया था। उसके वापस आईएसआई के पास भागने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि केंद्र ने पाकिस्तान और नेपाल भागने के सभी प्रमुख रास्तों पर सतर्कता बढ़ा दी है। पाकिस्तान के साथ लगती सीमा ही नहीं, नेपाल बॉर्डर पर भी सख्ती बढ़ाई गई है। हालांकि लोगों के मन में अब भी कन्फ्यूजन बना हुआ है कि कहां है अमृतपाल? क्या इस सवाल का जवाब जल्द मिल पाएगा, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.