'हेरी फेरी 3 खतरे में है...' फरहाद सामजी को फिल्म से हटाने की मांग, क्यों खफा हुई जनता?

Updated on 18-03-2023 10:30 PM
फरहाद सामजी का नया शो 'पॉप कौन?' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गया है। इसके रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही ट्विटर पर "REMOVE FARHAD FROM HERAPHERI" ट्रेंड होने लगा है। लोग डायरेक्टर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और डिमांड कर रहे हैं कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की 'हेरी फेरी 3' से उन्हें हटा दिया जाए। वो इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल के लिए अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं, जानिए क्यों!

फरहाद सामजी को हटाने की डिमांड

'पॉप कौन' रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही 'हेरा फेरी 3' से फरहाद सामजी को हटाने को लेकर ट्रेंड शुरू हो गया है। नेटिजन्स अपना डर और चिंता को शेयर कर रहे हैं कि डायरेक्टर सुस्त, वॉट्सएप चुटकुले और इललॉजिकल ह्यूमर के साथ हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी को खराब कर रहे हैं।

'अक्षय को कार्तिक कभी नहीं कर सकता रिप्लेस'

सुनील शेट्टी ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि कार्तिक आर्यन कभी भी फिल्म में अक्षय की भूमिका नहीं निभा रहे थे। कार्तिक नया बच्चा है और शानदार है , लेकिन वो अक्षय को रिप्लेस नहीं कर सकता। राजू हमेशा राजू ही रहेगा और ऑडियंस उसकी जगह किसी और को स्वीकार नहीं करेगी। अक्षय से पहले जब भी बात हुई तो यही बात हुई कि ये एक ऐसी मूवी है, जिस पर हमें काम करना चाहिए।'

अनीस बज्मी करने वाले थे डायरेक्ट!

'हेरा फेरी 3' इसी नाम से बनी हिट सीरीज की तीसरी किश्त है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने लौट रही है और उन्हें संजय दत्त भी ज्वॉइन करेंगे, वो डॉन का किरदार निभाएंगे। पहले रिपोर्ट आई थी कि इस मूवी को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे, लेकिन वो और प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला में बात नहीं बनी। 'हेरी फेरी 3' साल 2006 की ब्लॉकबस्टर 'फिर हेरी फेरी' की डायरेक्ट सीक्वल होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.