हारिस की खेलभावना ने जीता दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स का दिल

Updated on 31-10-2022 07:08 PM

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने नीदरलैंड के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी की। नीदरलैंड के स्टार बल्लेबाज बस डी लीडे को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। राउफ की एक बाउंसर डी लीडे के हेलमेट पर लगी, जिससे उनकी आंख के नीचे कट आ गया। गेंद लगते ही हारिस समेत तमाम पाकिस्तानी खिलाड़ी उनका हालचाल ने भी पहुंचे थे। वहीं मैच के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती देखने को मिली। राउफ ने डी लीडे को गले लगाया और फिर यह भी कहा कि आप मजबूत वापसी करेंगे।

लीडे 16 गेंद पर छह रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। पाकिस्तान ने यह मैच छह विकेट से अपने नाम किया। हारिस राउफ ने तीन ओवर में 10 रन देकर एक विकेट निकाला। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 91 रन ही बना पाई।

जवाब में पाकिस्तान ने 13.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर 95 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। वहीं टीम इंडिया ने भी 30 अक्टूबर को अपना तीसरा लीग मैच खेला, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
Advt.