हारिस रऊफ, साहिबजादा फरहान और शाहीन अफरीदी... पहले तो पाकिस्तान को मैच हरवाया, अब हरकत पड़ेगी भारी!

Updated on 22-09-2025 03:52 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का सुपर 4 का मुकाबला बीते रविवार यानी 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारत-पाक के इस टूर्नामेंट में पहले मैच के बाद पाकिस्तान विवादों का हिस्सा रहा था। बता दें कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाया था, जिसके बाद पीसबी ने मैच रेफरी को टूर्नामेंट से हटाने की मांग कर दी थी। इसके बाद अब सुपर 4 के मैच में तो पाकिस्तानियों ने हद कर दी। हारिस रऊफ इतना नीचे गिर गए जिसकी कोई हद नहीं।

जब हारिस रऊफ बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तो उनको भारतीय फैंस विराट कोहली के नाम से ट्रोल कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने फैंस को चिढ़ाने के लिए 6-0 का इशारा किया, जिसका मतलब था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के 6 राफेल गिराए थे। हालांकि, इस बात की कभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। जब भी पाकिस्तान से पूछा गया कि इसका सबूत दिखाओ तो वे बच्चों वाला जवाब देते कि सोशल मीडिया पर देखलो। अब सवाल उठता है कि रऊफ को इस चीज की सजा मिलेगी या नहीं?

क्या हारिस रऊफ को मिलेगी इसकी सजा?

आईसीसी के अनुसार, क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ी किसी भी युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते है। इसके लिए उनपर जुर्माना लग सकता है और सजा भी मिल सकती है। इसके सबसे बड़ा उदाहरण ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और मोईन अली हैं, जिन्होंने इजराइल-फलीस्तीन के युद्ध में, फलीस्तीन का सपोर्ट क्रिकेट के मैदान पर किया था। इसके लिए उनको दंडित किया गया था। ऐसे में हारिस रऊफ को भी अपनी इस हरकत के लिए सजा मिल सकती है।
हारिस रऊफ के अलावा साहिबजादा फरहान और शाहीन अफरीदी पर भी जुर्माना लग सकता है। फरहान ने फिफ्टी ठोकने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था जबकि शाहीन अफरीदी का रवैया भी भारतीय प्लेयर्स के साथ सही नहीं था

अभिषेक शर्मा ने निकाली थी हारिस रऊफ की हेकड़ी

भारत के युवा और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ अलग ही एग्रेशन में नजर आए। उन्होंने बल्ले से तो पाकिस्तानियों को कूटा ही। साथ ही मुंह से भी खरी-खरी सुनाई। मैच के दौरान जब शुभमन गिल ने हारिस रऊफ को चौका लगाया तो उसके बाद अभिषेक और हारिस में माहौल गर्मा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.