ट्रॉफी को बदले आटा... PSL का कप लेकर वाघा बॉर्डर पहुंचे हारिस रऊफ, सोशल मीडिया ने लगा दी क्लास

Updated on 25-03-2023 08:33 PM
नई दिल्ली: लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में दमदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के आठवें संस्करण को अपने नाम किया। शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली टीम ने रोमांचक मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस को हराया और मैच की अंतिम गेंद पर एक रन से जीत हासिल की। लाहौर ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया। यह पहली बार है जब किसी टीम ने लीग को लगातार दूसरी बार जीता है।

ट्रॉफी लेकर वाघा बॉर्डर पहुंचा हारिस

खिताबी जीत के कुछ दिनों बाद लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और टीम के मालिक वाघा बॉर्डर पहुंचे। हारिस पीएसएल ट्रॉफी लेकर बॉर्डर पहुंचे थे। पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम भी वाघा बॉर्डर पर रउफ के साथ शामिल हुए और खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भारतीय फैंस कर रहे ट्रोल

हारिस रऊफ का ट्रॉफी लेकर बॉर्डर पहुंचना भारतीय फैंस को पसंद नहीं आया। इसके लिए रऊफ को खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- ट्रॉफी के बदले आटा मांगने आया था। एक अन्य यूजर ने लिखा- ट्रॉफी में ज्यादा आटा नहीं आएगा बोरी लेकर आओ। पाकिस्तान के लोगों को भी यह पसंद नहीं आया। एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा- कौन सा इंडिया से जीते हैं। कभी कभी दिमाग से भी सोच लिया करो।

अंतिम गेंद पर मिली थी जीत

पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल 18 मार्च को लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया था। पहले बैटिंग करते हुए लाहौर ने 200 रन बनाए थे। मुल्तान ने जवाब में बेहतरीन खेल दिखाया। आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी। लेकिन उनके बल्ले 2 ही रन भाग पाए। शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर ने मुकाबले को एक रन से अपने नाम कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.