जीत के बावजूद खुश नहीं हैं हार्दिक पंड्या, जानें आखिर टीम से चाहते क्या हैं

Updated on 14-04-2023 08:56 PM
मोहाली: गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में एक गेंद रहते जीत दर्ज करने के बाद कहा कि वह नहीं चाहेंगे कि जीत इतने करीब आकर दर्ज की जाए। पंड्या ने कहा कि निश्चित रूप से खिलाड़ी इस मैच से सीख लेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम जिस स्थिति (अच्छी) में थे, वहां से इतने करीब पहुंचकर जीत दर्ज करने की प्रशंसा नहीं करूंगा। हम इस मैच से काफी कुछ सीखेंगे। खेल की खूबसूरती यही है कि यह अंतिम ओवर तक खत्म नहीं होता।’

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने लगातार दूसरी हार के बाद कहा, ‘हमने डॉट गेंद अधिक खेलीं, आगे के मैचों में हमें इस पर ध्यान देना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों पर गर्व है कि छोटे स्कोर के बावजूद मैच अंतिम ओवर तक ले गए।’ लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी करने वाले मोहित शर्मा ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरी ओर, शिखर धवन ने हार के बाद कहा- हमने ज्यादा रन बोर्ड पर नहीं लगाए। हमें उस चीज को आगे जाकर सुधारना होगा। यदि आप डॉट गेंदों की संख्या देखते हैं, यदि कोई टीम 56 गेंदें खेलती है तो आप गेम हार जाते हैं। शुरुआती विकेट गंवाने से आप बैकफुट पर आ जाते हैं और हमें इस पर काम करने की जरूरत है। गेंदबाजों पर बहुत गर्व है, यह एक बड़ा टोटल नहीं था और खेल को अंत तक ले जाना जबरदस्त था।

उल्लेखनीय है कि मैच में पंजाब किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में टीम के लिए सबसे अधिक मैथ्यू शॉर्ट ने 36 रन की पारी खेली, जबकि मोहित शर्मा ने 18 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल के शानदार 67 रन के दम पर 19.5 ओवरों में मैच अपने नाम किया। राहुल तेवतिया ने विनिंग चौका लगाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.