हार्दिक पंड्या के कारण बदलना पड़ा मैच वेन्यू, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक दिन पहले हुआ ये काम

Updated on 04-12-2025 06:05 PM
हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट फैंस में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद सबसे बड़ा क्रेज हार्दिक पंड्या के लिए माना जाता है। कई बार हार्दिक के लिए फैंस का जबरदस्त क्रेज देखा जा चुका है। इसका नजारा हैदराबाद में दो दिन पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के मैच के दौरान भी देखने को मिला था, जब हार्दिक चोट के कारण करीब 42 दिन बाद दोबारा क्रिकेट मैदान में वापस लौटे थे। वडोदरा-पंजाब के इस मैच में हार्दिक से मिलने के लिए फैंस सिक्योरिटी घेरा तोड़कर मैच के बीच में ही मैदान में घुसकर सेल्फी लेने लगे थे। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था, लेकिन इसने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की परेशानी बढ़ा दी है। हैदराबाद पुलिस की तरफ से सिक्योरिटी को लेकर चिंता जताने के बाद आज गुरुवार (4 दिसंबर) को होने वाले वडोदरा बनाम गुजरात मैच का वेन्यू महज एक दिन पहले यानी बुधवार देर रात बदल दिया गया है।

अब एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के बीच होगा मुकाबला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वडोदरा और गुजरात के बीच 4 दिसंबर को होने वाला मैच उप्पल स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। हैदराबाद पुलिस ने इस मैच के लिए स्टेडियम में सिक्योरिटी की एक्स्ट्रा लेयर भी तैनात की है। यह मैच पहले हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में खेला जाना था, जहां वडोदरा ने 2 दिसंबर को अपना पिछला मैच पंजाब के खिलाफ खेला था। लेकिन जिमखाना ग्राउंड में मैदान और दर्शक दीर्घा के बीच कोई खास अवरोध नहीं होने के कारण फैंस आसानी से मैच के बीच में घुस जा रहे थे, जिससे खेल कई बार रोकना पड़ा था। हर बार फैंस दौड़कर हार्दिक पंड्या से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने जा रहे थे। इस कारण ही हैदराबाद पुलिस ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की है।

हार्दिक को ही बचाना पड़ा था फैन को पुलिस से

सोशल मीडिया पर पिछले मैच के कई वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में एक फैन तेजी से दर्शक दीर्घा से दौड़कर हार्दिक पंड्या तक पहुंचता दिख रहा है, जो अपना ओवर खत्म करने के बाद फील्डिंग पोजीशन की तरफ जा रहे थे। इस फैन के पीछे सिक्योरिटी से जुड़ा एक व्यक्ति भी दौड़कर आता है, जो उसे पकड़कर बाहर ले जाने की कोशिश करता है। वीडियो में दिख रहा है कि फैन दौड़कर आते ही हार्दिक के पैर छूता है और उनसे सेल्फी क्लिक करने की गुजारिश करता है। इस पर हार्दिक ने उस सिक्योरिटी पर्सन को रोकने के बाद अपने फैन के साथ सेल्फी क्लिक की थी। हालांकि इसी दौरान सिक्योरिटी पर्सन उस फैन को पीछे से पकड़कर लगभग घसीटते हुए बाहर ले जाता है। इसके बाद भी कई फैन मैदान में घुसकर हार्दिक के पास पहुंच गए थे।

बल्ले से जबरदस्त खेल दिखाया था हार्दिक ने

हार्दिक पंड्या के लिए पंजाब के खिलाफ वह मैच गेंद से अच्छा नहीं रहा था। अभिषेक शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह की धुआंधार फिफ्टी के सामने हार्दिक ने 4 ओवर में 52 रन लुटाकर 1 विकेट लिया था, लेकिन बल्ले से उन्होंने जबरदस्त पारी खेली थी। हार्दिक ने 42 गेंद में 7 चौकों और 4 छक्कों के साथ नॉटआउट 77 रन की पारी खेली थी, जिससे उनकी टीम 7 विकेट से मैच जीत गई थी। इस पारी ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया था, जो अभिषेक के साथ ही हार्दिक के विस्फोटक अंदाज को देखने के लिए ग्राउंड पहुंचे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.