हरभजन सिंह का विराट कोहली पर बड़ा बयान, 'गुमनाम हीरो' का नाम लेकर खूब सुनाया

Updated on 11-07-2023 01:55 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में भारतीय टीम को हार मिली। खिताबी मुकाबले में लगभग सभी बल्लेबाज फेल रहे। लेकिन जब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित हुई तो चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को पत्ता कट गया। 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले पुजारा टेस्ट में भारत के महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पुजारा को गुमनाम हीरो बताया है। हरभजन का मानना है पुजारा को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वह हकदार हैं।

पुजारा को ट्रॉप होने से नाराज

हरभजन ने चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर करने की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट ने उनके योगदान की सराहना करना नहीं सीखा है। उन्होंने कहा, ‘चेतेश्वर पुजारा ने जो हासिल किया है। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। वह कई वर्षों से भारतीय टीम के गुमनाम नायक रहे हैं। वह भारतीय बल्लेबाजी का स्तंभ है जो क्रीज पर जमे रहने का मुश्किल काम करता है।’

नाम लिए बिना विराट पर साधा निशाना

हरभजन ने उनके प्रति सम्मान की कमी पर नाराजगी जताते हुए कि इस टीम में प्रदर्शन को आंकने का पैमाना हर सीनियर खिलाड़ी के लिए एक समान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि उन्हें जितना सम्मान दिया गया है, उससे थोड़ा अधिक सम्मान देने की जरूरत है और जिस तरह से उन्हें टीम से बाहर किया गया, वह मेरे लिए आश्चर्य की बात थी। क्योंकि वह अकेले नहीं हैं जो रन नहीं बना रहे हैं। ऐसे और भी लोग हैं।’ हरभजन ने किसी अन्य खिलाड़ी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह उसी अवधि के दौरान विराट कोहली का औसत भी 30 रन के आस-पास रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए, अलग-अलग लोगों के लिए अलग नहीं। अगर आप किसी सीनियर खिलाड़ी को बाहर करते हैं तो आपको उन्हें यह समझाना चाहिये कि टीम को उनसे क्या उम्मीद है।’

हरभजन ने कहा, ‘जब आप विदेशी दौरे (खासकर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका) का दौरा करते हैं तो आपको एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जो एक छोर से पारी को संवार सके। आपको चेतेश्वर पुजारा की तरह एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जिसके इर्द-गिर्द दूसरे बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करे।’

रहाणे की तारीफ की

हरभजन ने इस मौके पर टेस्ट टीम में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे की तारीफ की जिन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल में 89 और 46 रन की अहम पारियां खेली। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से उन्होंने वापसी की वह शानदार थी। उसने डब्ल्यूटीसी फाइनल में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह फिर से उपकप्तान हैं। आपको इन खिलाड़ियों पर विश्वास दिखाने की जरूरत है ताकि वे फिर से अच्छा प्रदर्शन कर सकें।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.