हैप्पी बर्थडे माई... हार्दिक पंड्या ने पत्नी नताशा को जन्मदिन पर खास अंदाज में किया विश

Updated on 04-03-2023 07:08 PM
स्टार और अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस समय व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। इतना ही नहीं बल्कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी उन्हें टी20 में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए भी देखा गया है। वह अब भारत के लिमिटेड ओवर क्रिकेट में उप कप्तान भी बन गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के बाद हार्दिक ने अपनी पत्नी नताशा स्तांनकोविक के साथ दोबारा शादी रचाई थी। शादी क्रिश्चियन और हिन्दू रिती रिवाजों के साथ की गई थी। इसी के साथ अब आज यानी 4 मार्च को अपनी वाइफ नताशा को पंड्या ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज से विश किया है।
हार्दिक ने खास अंदाज में वाइफ नताशा को किया बर्थडे विश
    आपको बता दें कि नताशा स्तांनकोविक 1992 में 4 मार्च को सर्बिया में पैदा हुई थीं। ऐसे में नताशा के 33वें जन्मदिन पर उनके हस्बैंड और स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके लिए वीडियो शेयर की है और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हार्दिक ने शेयर की गई वीडियो में नताशा के साथ बिताए हर एक खूबसूरत पल को दिखाया है। उन्होंने हाल ही में हुई अपनी शादी की तस्वीरें भी उस वीडियो में डाली हैं। इसी के साथ भारतीय क्रिकेटर ने शेयर की गई वीडियो के केप्शन में लिखा, ' जन्मदिन मुबारक माई बेबी हर बीतते दिन के साथ मेरा प्यार तुम्हारे लिए और बढ़ता जा रहा है।
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में संभालेंगे भारत की कमान

    मौजूदा समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की रोचक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। इसके ठीक बाद 17 मार्च से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी जिसके पहले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या टीम को लीड करते हुए नजर आएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरे मुकाबला 20 मार्च को आन्ध्र प्रदेश और तीसरा 22 मार्च को चेन्नई के चेपौक स्टेडियम में खेला जाएगा।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.