नव संवत्सर पर खुशियों की बहार, सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के पार, निफ्टी भी नए शिखर पर

Updated on 09-04-2024 03:04 PM
नई दिल्ली: आज से हिंदू नववर्ष शुरू हो गया है जो विक्रम संवत 2081 के नाम से भी जाना जाता है। साल के पहले ही दिन शेयर मार्केट नए शिखर पर पहुंच गया। आईटी और ऑटो शेयरों में भारी खरीदारी के दम पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 75,000 अंक के पार 75,124 अंक पहुंच गया जबकि निफ्टी (Nifty) भी 22,765 अंक के नए स्तर को छू गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। हीरो मोटोकॉर्प, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड में सबसे ज्यादा तेजी आई जबकि दिवीज लैब, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस का शेयर दो फीसदी उछल गया।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 381.78 अंक यानी 0.51% तेजी के साथ 75,124.28 अंक पर खुला जबकि एनएसई का Nifty 50 भी 98.8 अंक यानी 0.44% तेजी के साथ 22,765.10 अंक पर खुला। बैंक निफ्टी इंडेक्स भी 229.10 अंक यानी 0.47% की तेजी के साथ 48,810.80 अंक के रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.3 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक में मजबूत खरीदारी दिख रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.