रिएलिटी शो में बदली हंसिका के प्यार की कहानी, 'लव शादी ड्रामा' का टीजर रिलीज

Updated on 31-01-2023 07:31 PM
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग सात फेरे लिए। इन दोनों की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थीं। जयपूर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी की सभी रश्मों को निभाया गया। हल्दी से लेकर मेहंदी सेरेमनी तक, पूरी शादी इतने ग्रैंड तरीके से हुई कि कई दिनों तक सोशल मीडिया पर इसके चर्चे हुए। जिसके बाद सुर्खियां बटोरने वाली इस शादी को रिएलिटी शो में बदलने का फैसला लिया गया, जिसका टाइटल रखा गया 'लव शादी ड्रामा'। कुछ दिनों पहले इसका पोस्टर भी रिलीज किया गया। अब इस सीरीज का टीजर रिलीज किया जा चुका है।
हंसिका मोटवानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लव शादी ड्रामा का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'ढेर सारा प्यार, ढेर सारी खुशियां और थोड़ा सा ड्रामा।' इस टीजर को सोशल मीडिया पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। टीजर की शुरुआत प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन से होती है जिसके बाद हंसिका कहती हैं, 'सच्चा प्यार, सपना, शादी, सब कुछ सही था। कुछ भी गलत नहीं हो सकता था या शायद हो सकता था।' इसके बाद एक्ट्रेस के कई इमोशनल और ब्रेक डाउन के मोमेंट भी दिखाए गए, जिसमें वह पास्ट का जिक्र भी करती हैं।

हंसिका की लव- स्टोरी में ट्विस्ट

टी- सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए लव शादी ड्रामा के महज 55 सेकेंड के टीजर पर 18 घंटे में 9 लाख 45 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। टीजर देखकर साफ पता चलता है कि इस रिएलिटी शो में हंसिका की शादी की रश्मों के साथ- साथ कई गहरे राज भी देखने को मिलेंगे। टीजर के एक सीन में एक्ट्रेस ने पास्ट का जिक्र किया, जिसकी वजह से सस्पेंस और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसके अलावा टीजर के और सीन में एक्ट्रेस अपनी मां मीना मोटवानी के सामने इमोशनल होतीं नजर आ रही हैं वहीं इसके तुरंत बाद वह गुस्से में सोहेल से शादी खत्म होने की बात भी कहती हैं।

कब और कहां देख सकते हैं 'लव शादी ड्रामा'

हंसिका की 'लव शादी ड्रामा' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 फरवरी से देख सकते हैं। हंसिका मोटवानी ने टीवी शो 'शाका लाका बूम-बूम' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ऋतिक रोशन की हिट फिल्म 'कोई मिल गया' में नजर आईं। बाद में हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म 'तेरा सुरूर' ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। हंसिका अबतक साउथ और हिंदी की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.