बाउंसर से टूटा हाथ, वर्ल्ड कप से होने वाले थे बाहर, वापसी करते ही ट्रेविस हेड ने ठोका तूफानी शतक

Updated on 28-10-2023 02:49 PM
धर्मशाला: वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी। वहां टीम के सलामी बल्लेबाज ड्रेविस हेड का हाथ टूट गया। 15 सितंबर को खेले गए चौथे वनडे में अफ्रीकी पेसर जेराल्ड कोएट्जी की एक शॉर्ट गेंद हेड के बाएं हाथ पर लग गई थी। इसके बाद लगा कि शायद वह वर्ल्ड कप से बाहर हो जाए। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 14 खिलाड़ियों के साथ ही शुरुआती मैचों में खेलने का फैसला किया। अब 42 दिन बाद हेड मैदान पर लौट आए हैं।

ट्रेविस हेड ने ठोकी सेंचुरी

ट्रेविस हेड ने अपने वापसी वाले मैच में शतक ठोक दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हेड ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह इस टूर्नामेंट का तीसरा सबसे तेज शतक है। वहीं ओवरऑल किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की यह वनडे में चौथी सबसे तेज सेंचुरी है। शतक पूरा करने के दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के मारे। 29 साल के बल्लेबाज का यह वनडे में चौथा शतक है। आरोन फिंच के संन्यास के बाद से हेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वनडे शतक
40 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल vs नीदरलैंड, दिल्ली, 2023 विश्व कप
51 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल vs श्रीलंका, सिडनी, 2015 विश्व कप
57 गेंद - जेम्स फॉकनर vs भारत, बेंगलुरु, 2013
59 गेंद - ट्रेविस हेड vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023 विश्व कप

25 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी

धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर न्यूजीलैंड से हो रही है। ट्रेविस हेड ने क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर अटैक शुरू कर दिया। तीसरे ओवर में मैट हेनरी के खिलाफ लगातार दो गेंद पर दो छक्के मारे। 5वें ओवर में मैट हेनरी के खिलाफ ही लगातार तीन गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा। 10वें ओवर में हेड ने 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। यह वर्ल्ड कप में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। 67 गेंद पर 109 रनों की पारी खेलने के बाद ट्रेविस हेड को ग्लेन फिलिप्स ने बोल्ड कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.