'वेंटिलेटर' पर हमीदिया अस्पताल की सुरक्षा, महज 4 पुलिसकर्मियों के भरोसे भोपाल का सबसे बड़ा अस्पताल

Updated on 16-03-2026 02:59 PM

भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में सुरक्षा व्यवस्था खुद ही वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। शनिवार सुबह इमरजेंसी विभाग के पास हुए गोलीकांड ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। अशोका गार्डन में गोली लगने से घायल युवक का पीछा करते हुए बदमाशों के अस्पताल तक पहुंचने और वहां फायरिंग करने की घटना ने साफ कर दिया कि यहां सुरक्षा इंतजाम कितने कमजोर हैं।

अस्पताल परिसर में पिछले एक साल के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर अपराध की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के साथ मारपीट, मरीजों के स्वजनों का हंगामा, चाकूबाजी और आपसी झगड़ों की वारदातें शामिल हैं। कई बार इलाज के दौरान विवाद इतना बढ़ जाता है कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ता है

बेहद संवेदनशील जगह होने के बावजूद अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस चौकी खुद संसाधनों की कमी से जूझ रही है। यहां महज चार पुलिसकर्मियों का बल तैनात है, जो अस्पताल में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बजाए मृत मरीजों का पोस्टमार्टम करवाने तक ही सीमित रह जाते हैं। नतीजन परिसर में खुलेआम आपराधिक घटनाएं होती हैं और फिर पुलिस उनका पीछा करती है।

हाल में हुईं तीन बड़ी वारदातें

दो दिसंबर 2025 की रात अशोकागार्डन थाना क्षेत्र की अशोक विहार कालोनी में यादव समाज के जिलाध्यक्ष अर्जुन यादव के घर में घुसकर दर्जनभर बदमाशों ने उनके बेटों पर चाकू-तलवार से हमला किया था। घायल को अस्पताल में भर्ती किया तो हमलावर वहां भी पहुंचे और भर्ती युवक पर लात-मुक्के बरसाए। साथ ही स्टाफ से भी मारपीट की थी।

आठ-नौ मार्च 2025 की दरमियानी रात आईसीयू-3 में भर्ती मरीज डाली बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे गुस्साए स्वजन और वहां मौजूद भीड़ ने आन ड्यूटी डाक्टरों पर हमला कर दिया। साथ ही हथियारों से लैस बदमाशों ने भी डाक्टरों पर हमला किया।

जनवरी 2025 में हमीदिया अस्पताल की चौकी के पास ही बाहरी बदमाशों ने जीएमसी छात्रों पर हमला किया था। छात्रों का बाहर बदमाशों से विवाद हुआ था, जिसके बाद वे बदला लेने हथियार लेकर पहुंचे और चौकी के पास ही हमला किया, जिसमें छात्र अंशुल तिवारी समेत दो लोग घायल हुए थे।

गैंगवार के दो आरोपित रायसेन से गिरफ्तार, मुंबई से लौटते ही की थी वारदात

अशोकागार्डन में हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के बेटे इमरान पर गोली मारने और फिर हमीदिया में गोली चलाने की गैंगवार के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित शाहवर मौलाना और गुड्डू स्टेशन को रायसेन से दबोच लिया। दोनों को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। वहीं मुख्य आरोपित शादाब गेट समेत अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी के साथ आए थे।

जांच में सामने आया है कि घटना की रात करीब दो बजे शाहवर, शादाब और गुड्डू स्टेशन मुंबई से भोपाल लौटे थे। इसके बाद महज तीन घंटे के भीतर उन्होंने गैंगवार की योजना को अंजाम दे दिया। तड़के करीब 4:55 बजे आरोपितों ने हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के बेटे इमरान पर तिरंगा चौक पर फायरिंग की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
भोपाल, NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से…
 20 June 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
 20 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों और जिलों में कौन से आईएएस अफसर कब से कब तक पदस्थ रहे हैं और इस दौरान उन्हें कितना वेतन मिलता रहा है? उनके वेतन…
 20 June 2026
भोपाल। हाईसिक्योरिटी जोन 74 बंगला क्षेत्र भी अब चोरों के आतंक से सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तीन मंत्रियों के सरकारी आवासों के…
 20 June 2026
भोपाल। प्रदेश में भोपाल, इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन क्षेत्र का निर्धारण हो चुका है। अब प्राधिकरण के गठन और शक्तियों को लेकर नियम का प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग तैयार कर…
 20 June 2026
 भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन की अंततः रवानगी हो गई। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से 91 दिन पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे…
 20 June 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यप्रणाली में मितव्ययता (फ्रूगैलिटी) बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण…
 20 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही…
 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
Advt.