इजरायल में हमास का नंगा नाच, नवजात बच्‍चों को आतंकियों ने ओवन में जिंदा भून डाला, रोंगटे खड़े कर देगी यह कहानी

Updated on 03-11-2023 02:21 PM
तेल अवीव: फिलिस्‍तीन का आतंकी संगठन हमास ने इजरायल के विनाश की कसम खाई है। यह संगठन किस हद तक वहशीपन पर उतारू हो सकता है, इसका अब एक नया सबूत सामने आया है। इजरायल के इमरजेंसी वर्कर्स ने हमाश की दरिंदगी की जो नई कहानी बताई है, उसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इन वर्कर्स ने बताया है कि हमास के आतंकी हमले के दौरान नवजात बच्‍चों तक को ओवन में जिंदा भूनने से पीछे नहीं हटे। यूनाइटेड हत्जालाह जो हमले के बाद सबसे पहले पहुंचने वाला संगठन था, उससे जुड़े आशेर मॉस्कोविट्ज ने हमास की बर्बरता के बारे में जो कुछ भी बताया है, उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

सिर्फ मिले बच्‍चे के अवशेष
इजरायल की सेना गाजा में जमीनी हमलों में तेजी ला रही है। इस बीच आशेर मॉस्कोविट्ज ने हमास के बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं। आशेर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आशेर को बताते हुए सुना जा सकता है कि सात अक्टूबर को किबुत्ज कफर अजा में एक बच्चे के अवशेष देखे थे। यह वह बच्‍चा था जिसे हमास के आतंकवादियों ने ओवन में जिंदा भून दिया था। आशेर ने कहा, 'हमने जो दृश्य देखा वह भयावह था।' मॉस्कोविट्ज ने बताया कि एक छोटे बैग में बच्‍चे का शव आया था। बच्‍चे का शरीर जला हुआ और सूजा हुआ। उन्होंने कहा कि छोटे शरीर पर ऐसे निशान थे जो शरीर को हीटिंग उपकरण से दबाने की वजह से बनते हैं।

मां की बेरहमी से हत्‍या
मॉस्कोविट्ज को याद है कि उनके साथ काम कर रहे वर्कर्स ने अंदाजा लगाया कि बच्‍चे के साथ क्‍या हुआ होगा। वर्कर्स ने अंदाजा लगाया कि हमास के आतंकी बच्चे को ले गए और फिर इस मासूम को किचन में रखे ओवन में जिंदा भून दिया गया होगा। आशेर ने बताया कि बच्‍चे का शरीर सख्त हो गया था और दुर्भाग्य से, सूज भी गया था। उनका कहना था कि वास्तव में ओवन का हीटिंग तत्व शरीर पर ही था। पिछले दिनों इजरायल के वॉलेंटियर ईएमएस के चीफ एली बीयर ने बताया था कि कैसे उन्होंने अपनी आंखों से हमास को सात अक्टूबर को बच्चों के सामने उनकी मां की बेरहमी से हत्या करते हुए देखा।

हर बच्‍चे का सिर काटा

बीयर ने रिपब्लिकन यहूदी गठबंधन में एक भीड़ को बताया था कि सैनिकों ने एक गर्भवती मां का पेट फाड़ दिया, बच्चे को बाहर निकाला, और उसके सामने छोटे बच्चे को चाकू मारा। फिर उसके परिवार के सामने उसे गोली मार दी। इसके बाद आतंकवादी छोटे से किबुत्ज में रहने वाले बाकी परिवार को मारने के लिए आगे बढ़े। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड हत्जालाह के संस्थापक और अध्यक्ष बीयर ने कहा कि उनके संगठन ने ऐसे भी बच्चों को देखा है जिन्हें ओवन में रखा गया था। उन्‍होंने बताया था कि उन्‍होंने एक छोटे बच्चे को ओवन में देखा था। हालांकि कुछ घंटे के बाद बच्चा मिल गया था। कुछ बच्‍चों का सिर तक काट दिया गया था। ये इतना बर्बर था कि पता ही नहीं लग रहा था कि कौन सा सिर किस बच्‍चे का है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.