बजट से पहले नॉर्थ ब्लॉक में हुई हलवा सेरेमनी, 1 फरवरी को पेश करेंगी वित्त मंत्री

Updated on 25-01-2024 01:07 PM
​बजट तैयार करने की "लॉक-इन" प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल एक हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। पिछले तीन साल पेपरलेस बजट पेश किया गया। इस बार भी इसे पेपरलेस तरीके से ही किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। आमतौर पर हलवा बनाने की रस्म में बजट बनाने में काम करने वाले अधिकारी ही काम करते हैं।

1 फरवरी को पेश होगा बजट

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को लोकसभा में अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी। इस बार भी बजट पेपर लेस लेस होगा। सभी बजट डॉक्यूमेंट बजट मोबाइल एप पर उपलब्ध रहेंगे।

    बेहद गोपनीय होती है प्रक्रिया

  • बजट बनाने की प्रक्रिया बेहद गोपनीय होती है। इस प्रक्रिया के काफी जाटिल होने के चलते ही हल्का माहौल बनाने के लिए ही हलवा सेरेमनी का आयोजन होता है। बजट की तैयारी से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी 1 फरवरी तक पूरी दुनिया से दूर रहेंगे। वित्त मंत्री और बेहद वरिष्ठ अधिकारियों को ही घर जाने की इजाजत होती है।

    छपाई का काम शुरू

  • वित्त मंत्री की ओर से बजट से ठीक पहले एक हलवा समारोह का आयोजन किया जाता है। यह हलवा समारोह होने का मतलब है कि बजट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अब इसके छपने का काम शुरू हो चुका है। इस समारोह में बड़ी संख्या में बजट तैयार करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।

    वित्त मंत्री खिलाती हैं हलवा

  • लंबे समय तक चलने वाली बजट बनाने की प्रक्रिया खत्म होने के बाद मुंह मीठा कराकर बजट की छपाई को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई जाती रही है। वित्त मंत्री कढ़ाई से हलवा परोसकर बजट के लिए हरी झंडी दिखाती हैं। यह समारोह वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होता है। यहां बजट की छपाई के लिए एक विशेष प्रिंटिंग प्रेस है।

    चाक चौबंद होती है सुरक्षा-व्यवस्था

  • बजट बनाने की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद होती है। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वित्त मंत्रालय में नहीं होता है। बजट बनाने में लगे कर्मचारी और अधिकारी किसी बाहरी व्यक्ति से भी नहीं मिल सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.